सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Video of offering namaz in under-construction municipal building goes viral administration alert Chamoli

Uttarakhand: निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों को बुलाकर की वार्ता, प्रशासन सतर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की। पुलिस को भी मामले पर नजर रखने को कहा गया है।

Video of offering namaz in under-construction municipal building goes viral administration alert Chamoli
नमाज पढ़ने के मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठनों से जुड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार

नगर क्षेत्र ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वारयल होने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर वार्ता करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वालों पर निगरानी रखें।

Trending Videos


नगर पालिका के मीट बाजार में बच्चों के लिए टेबल टेनिस का भवन निर्माणाधीन है। इस भवन में कुछ मुस्लिमों के नमाज पढ़ने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को भी मामले पर नजर रखने को कहा गया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने बताया कि पालिका का नगर में भवन निर्माणाधीन है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दस दिन तक चलने वाले रोजा के लिए मौखिक रूप से नमाज पढ़ने की अनुमति ली थी।

सभासदों की बैठक
इस मामले को लेकर शाम को नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि भवन के कक्ष पर ताला लगा दिया गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपनी व्यवस्था स्वयं करने के लिए कह दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi News: निर्माण के दौरान हो रहे विस्फोट से भटवाड़ी में पांच भवनों में आई दरारें, लोगों में दहशत

डीएम व एसपी से मिले हिंदू संगठनों के लोग

गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नजाम पढ़ने का वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों के लोग जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिले। बजरंग दल और एबीवीपी ने इस घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कहा कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान, सरकारी भवनों पर गैर हिंदुओं के धार्मिक गतिविधि पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान राकेश मैठाणी, पवन राठौर, रवि झिंक्वाण, आदर्श, सौरभ अग्रवाल, देव गौड़, सुशील डिमरी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed