सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Holashtak begins from February 24 in Meerut, Holika Dahan on March 2

Holi 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा होलाष्टक, शुभ कार्यों पर रहेगा प्रतिबंध, इस तारीख को होगा होलिका दहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 20 Feb 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

होलाष्टक 24 फरवरी 2026 से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। 2 मार्च को प्रदोष काल में होलिका दहन और 4 मार्च को होली खेली जाएगी।

Holashtak begins from February 24 in Meerut, Holika Dahan on March 2
braj ki holi - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार

होलिका दहन से पहले के आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है। इसकी शुरुआत फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से होती है। इस वर्ष होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस अवधि को शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है।

Trending Videos


इस दौरान शुभ कार्यों पर रहता है प्रतिबंध
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलाष्टक के दौरान शादी, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। इस समय को आध्यात्मिक साधना और संयम के लिए उचित माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

2 मार्च को होगा होलिका दहन
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस से जुड़े ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष 2 मार्च को प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

होलाष्टक में ग्रहों का विशेष प्रभाव
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के आठ दिनों में प्रतिदिन एक ग्रह उग्र रूप में रहता है।
अष्टमी – चंद्रमा
नवमी – सूर्य
दशमी – शनि
एकादशी – शुक्र
द्वादशी – गुरु
त्रयोदशी – बुध
चतुर्दशी – मंगल
पूर्णिमा – राहु
मान्यता है कि इस दौरान मानसिक तनाव और नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं।

आध्यात्मिक कार्यों पर देना चाहिए ध्यान
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलाष्टक के दौरान हवन, यज्ञ और शुभ संस्कार नहीं किए जाते। इस समय पूजा-पाठ, ध्यान और सदाचार का पालन करना लाभकारी माना जाता है। नवविवाहित महिलाओं को इस अवधि में मायके में रहने की भी परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed