सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Japanese companies may set up sports industry units in Meerut ahead of Olympics and Commonwealth Games

UP: मेरठ में खेल उद्योग का विस्तार संभव, चीन से कारोबार समेट जापानी कंपनियां लगा सकती हैं प्लांट, ये है वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 20 Feb 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में 2030 कॉमनवेल्थ गेम और 2036 ओलंपिक से पहले जापानी कंपनियां खेल उद्योग स्थापित कर सकती हैं। सस्ते श्रम और मजबूत भारत-जापान संबंध इसकी बड़ी वजह हैं। सीएम योगी से इस संबंध में बैठक प्रस्तावित है।

Japanese companies may set up sports industry units in Meerut ahead of Olympics and Commonwealth Games
विज्ञापन

विस्तार

2030 के कामनवेल्थ गेम और 2036 के ओलंपिक खेलों से पहले कई जापानी कंपनियां मेरठ में खेल उद्योगों की स्थापना कर सकती हैं। इसमें कुछ कंपनियां चीन से यहां शिफ्ट होने की तैयारी में है।  इसकी सबसे बड़ी वजह है यहां सस्ते श्रम की उपलब्धता और भारत के साथ जापान के प्रगाढ़ रिश्ते। इसे देखते हुए नीति आयोग ने कई बैठकों के बाद खेल और उद्योग मंत्रालय को कई सुझाव दिए हैं।

Trending Videos


खेल मंत्रालय की सिफारिश पर स्पोर्ट्स गुड्स एंड टॉय एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के प्रतिनिधि मंडल की फरवरी अंत में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक होगी। इसमें विभिन्न उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और सुझाव भी दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच 22 फरवरी को रैपिड-मेट्रो के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए काउंसिल ने पत्र भेजकर समय मांगा है, ताकि खेल उद्योग के विकास की नई संभावनाओं पर चर्चा की जा सके।

यह भी पढ़ें: PM Modi Meerut Visit: पीएम मोदी की जनसभा के लिए मेरठ में रूट डायवर्जन जारी, यहां देख लें पूरा ट्रैफिक प्लान 

हाल में ही 15 दिन की यूरोपीय देशों की यात्रा से लौटे काउंसिल के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने विदेशी उद्यमियों के साथ हुई बातचीत को अमर उजाला से साझा किया। उन्होंने बताया कि जापान की कई खेल उत्पाद से जुड़ी जापानी कंपनियां चीन से कारोबार समेट कर अब मेरठ में उद्योग स्थापित करने की तैयारी कर रही हैं। इसकी वजह सस्ते श्रम के साथ मजबूत कूटनीतिक संबंधों को भी मानना जा रहा है। वह बताते हैं कि विश्व स्तर पर खासतौर पर यूरोप में चीन के विरोध की वजह से चीन निर्मित वस्तुओं को बाजार में उतारने को लेकर चिंता बनी हुई है। 

कौन जापानी कंपनियां मेरठ में उद्यम स्थापित करने के लिए कदम बढ़ा रही हैं?
इस सवाल पर सुमनेश अग्रवाल का कहना है कि अभी उन कंपनियों का नाम खोलने का उचित अवसर नहीं है। लेकिन, इतना जरूर है कि वह जापानी कंपनियां लगातार दो साल से मेरठ में उद्योग स्थापित करने के लिए काम कर रही हैं और स्पोर्ट्स गुड्स एंड टॉय एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के संपर्क में हैं। मेरठ की खेल कंपनियों के साथ जापानी उद्योग समूहों की साझेदारी की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा जालंधर की भी पांच कंपनियों ने मेरठ में उद्योग स्थापित करने के लिए सहमति जताई है। 

काउंसिल के वाइस चेयरमैन अंबर आनंद बताते हैं कि भूमि की उपलब्धता और संसाधनों के मसले पर सीएम से मिलने का समय मांगा गया है। इस संबंध में खेल मंत्रालय ने भी सीएम को पत्र लिखा है। उद्योगों की स्थापना के लिए सबसे      पहले भूमि की आवश्यकता है। भूमि सीएम के आदेश पर आसानी से उपलब्ध हो सकती है। 

शहर में बनेंगे 32 खेलों के उपकरण
चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि ऑलपिक में 32 खेलों में 329 स्पर्धा होती हैं। इन खेलों में एथलेटिक्स, तैराकी, जिमनास्टिक, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, शूटिंग और तीरंदाजी आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2036 तक मेरठ में सभी 32 खेलों के उपकरण बनें। इसकी तैयारी की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed