{"_id":"699767ba9343f5ddde0fbb0e","slug":"property-worth-nine-and-a-half-crore-rupees-belonging-to-two-gangster-brothers-has-been-seized-mathura-news-c-29-1-mtr1022-521932-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गैंगस्टर दो भाइयों की नौ करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस और प्रशासन की टीम रही मौजूद; मुनादी कराई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गैंगस्टर दो भाइयों की नौ करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस और प्रशासन की टीम रही मौजूद; मुनादी कराई गई
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दो भाइयों की लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये की अर्धनिर्मित इमारत और प्लॉट कुर्क किए।
कुर्क संपत्ति पर ढोल नगाड़े बजवाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा पुलिस और प्रशासनिक टीम ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को दो भाइयों की लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया। छटीकरा रोड पर अर्धनिर्मित इमारत और बेशकीमती प्लॉटों को कुर्क किया गया। इसके लिए मुनादी करवाई गई।
एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि कृष्णा विहार, कोतवाली के रहने वाले योगेश और राजन के विरुद्ध गिरोहबंद अधिनियम की कार्यवाही की गई थी। दोनों ने संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए अपराध से संपत्ति इकट्ठी की है। संपत्ति जब्तीकरण के आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।
पुलिस ने तहसील सदर की टीम के साथ मिलकर मुनादी करवाने के बाद मौजा राल में राधाकुंड छटीकरा मार्ग पर अर्धनिर्मित इमारत और दो प्लाटों को कुर्क किया गया। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत साढ़े नौ करोड़ रुपये आंकी गई है।
Trending Videos