{"_id":"699761da671e9e5c190ad0c0","slug":"clothing-merchant-beaten-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101693-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वृंदावन के पोशाक व्यापारी को जान से मारने की धमकी, दहशत में पूरा परिवार; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वृंदावन के पोशाक व्यापारी को जान से मारने की धमकी, दहशत में पूरा परिवार; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन के पोशाक व्यापारी को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
श्रीबांकेबिहारी मंदिर बाजार के पोशाक व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। आरोपी और उसके दो साथियों ने बाजार में मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पिछले एक माह से व्यापारी और उसके साथियों को धमकाए जाने के मामले में पीड़ित व्यापारी ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगी है।
बिहारीपुरा निवासी मुरली मनोहर शर्मा श्रीबांकेबिहारी मंदिर के मुख्य बाजार में मुकुट शृंगार एवं पोशाक की बीस साल से दुकान कर रहे हैं। पोशाक व्यापारी ने सेवाकुंज निवासी आदित्य द्विवेदी और उसके दो साथियों पर आरोप लगाया है कि वह पिछले एक माह से वह उन्हें और उनके साथियों को फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी देते हुए चौथ मांग रहा है। मांग पूरी न होने पर आरोपी ने अपने सोशल मीडिया पर व्यापारी का फोटो लगाकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते गालियाें के स्टेटस लगाए।
15 फरवरी की दोपहर दो बजे मुख्य बाजार में वह अपने साथी अंकित शर्मा के साथ मौजूद थे तभी आरोपी आदित्य द्विवेदी वहां आ गया और चौथ की मांग करने लगा। इसके बाद 17 फरवरी को शाम चार बजे वनखंडी महादेव के समीप दो साथियों के साथ आरोपी पहुंचा और मारपीट कर चौथ मांगने लगा। जान से मारने की धमकी दी है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि पोशाक व्यापारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos