सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The committee is not pressuring anyone; Goswami should perform the puja as per his wish.

बांके बिहारी मंदिर: दर्शन व्यवस्था को लेकर कमेटी और सेवायतों के बीच विवाद, अब जारी हुए ये निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर हुए हंगामे के बाद कमेटी ने आपात बैठक कर सख्त रुख अपनाया। दो गोस्वामियों को चेतावनी दी गई और भविष्य में विवाद होने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।

The committee is not pressuring anyone; Goswami should perform the puja as per his wish.
श्री बांकेबिहारी मंदिर में सीओ सदर पीपी सिंह से बात करते सेवायत रजत गोस्वामी। 
विज्ञापन

विस्तार

श्री बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को हुए हंगामे के बाद अब कमेटी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। कमेटी ने जहां दो गोस्वामियों को चेतावनी दी है, वहीं भविष्य में किसी प्रकार का हंगामा करने पर कानूनी कार्रवाई करने तक की बात कही हे।
Trending Videos


बृहस्पतिवार को हुई कमेटी की आपात बैठक में इस मुददे पर प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही गोस्वामियों से भी स्पष्ट कहा गया कि कमेटी का किसी पर दबाव नहीं है। सेवाधिकारी अपने हिसाब से पूजा करें और ठाकुरजी को विराजमान करें। कमेटी केवल सुगम दर्शन कराना चाहती है। विदित हो कि बुधवार को ठाकुरजी को सुबह जगमोहन में विराजमान किया गया। कमेटी के सदस्य सेवायत श्रीवर्धन गोस्वामी की सेवा में जगमोहन में ठाकुर जी ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए लेकिन शाम के दर्शन खुलने से पहले गर्भगृह में ताला लगा देने से हंगामा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सेवायतों ने मंदिर पहुंचकर विरोध किया। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार और सदस्य मुकेश मिश्रा ने मंदिर पहुंचकर सेवायतों से बात की लेकिन वह शाम को गर्भगृह से दर्शन कराने पर अडे़ रहे। वह कमेटी से जगमोहन में दर्शन कराने के लिए लिखित में आदेश मांग रहे थे लेकिन इस पर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि वह सेवायतों से अनुरोध कर रहे हैं, आदेश नहीं दे रहे। इस मामले में बृहस्पतिवार को हुई आपात बैठक में सदस्य मुकेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि कमेटी का दर्शन व्यवस्था को लेकर कोई दवाब नहीं है।

मीडिया पर लगाई रोक
अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर के अंदर किसी प्रकार की मीडिया बाइट लेने और वीडियो बनाने पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। प्रांगण के बाहर मीडियाकर्मी अपना कार्य कर सकते हैं। दर्शन पूजा पर किसी प्रकार से रोक नहीं है।

दो गोस्वामियों को मीटिंग से बाहर निकाला
आपात बैठक के दौरान कमेटी के सदस्य के अतिरिक्त दो गोस्वामी पहुंच गए। कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें मीटिंग से बाहर जाने को कह दिया। उनसे साफ शब्दों में कह दिया गया कि आप लोगों में मीटिंग में आने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed