{"_id":"69976af0dbe7f8e175048f37","slug":"every-activity-during-the-fair-will-be-monitored-mathura-news-c-412-1-mt21003-5375-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बरसाना में लठामार होली से पहले अलर्ट, एडीजी-मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश; रूट डायवर्जन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरसाना में लठामार होली से पहले अलर्ट, एडीजी-मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश; रूट डायवर्जन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार
बरसाना में 24 फरवरी की लड्डू और 25 फरवरी की लठामार होली को लेकर सुरक्षा व व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई।
बरसाना में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी
विज्ञापन
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध लडडू और लठामार होली की व्यवस्थाएं परखने के लिए एडीजी और मंडलायुक्त बृहस्पतिवार को बरसाना पहुंचे। सुरक्षा व व्यवस्थाओं के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए। कहा कि मेले के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।
बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में 24 फरवरी को लडडू और 25 फरवरी को लठामार होली की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। ड्यूटीकर्मियों को निर्देश दिए कि वे संयम, सद्व्यवहार के साथ ड्यूटी करें। हर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने रूट डायवर्जन की जानकारी पहले से प्रचारित करने, मार्गों को अवरुद्ध होने से रोकने और मंदिर क्षेत्र, रंगीली गली व परिक्रमा मार्ग पर वन वे व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को तैयार रहने, एम्बुलेंस के साथ बाइक मोबाइल एम्बुलेंस तैनात रखने को कहा गया। सोशल मीडिया की सतत निगरानी करते हुए भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई और आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय रखने और अभद्रता करने वालों पर कडी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मोबाइल पुलिस स्टेशन के माध्यम से ऑन स्पॉट एफआईआर दर्ज करने तथा आवश्यक सेवाओं के फोन नंबर वाले पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने को कहा। मेला अवधि में शराब और भांग की दुकानों को बंद रखने, मंदिर को निर्धारित समय तक खोलने, रोपवे का ऑडिट कराने और मंदिर मार्गों पर बैठे भिखारियों को हटाने के निर्देश दिए गए।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, सफाई कर्मियों को विशेष पास देने, भंडारों में तेज आवाज और अभद्र गानों के बजाने पर पाबंदी लगाने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और फूड स्टॉल्स पर निर्धारित मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए गए। मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर कार्रवाई के संकेत दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos