फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Move remove Rahul from post of Leader of Opposition? Nishikant Dubey makes major claim SIT probe foreign trips

राहुल को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की तैयारी?: निशिकांत दुबे का बड़ा दावा, विदेश यात्राओं की हो एसआईटी जांच

Mon, 27 Jul 2026 02:47 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 27 Jul 2026 02:47 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने विदेशों में भारत, सरकार और संविधान के खिलाफ बातें कीं। दुबे ने राहुल को विपक्ष के नेता पद से हटाने का प्रस्ताव लाने की बात की है।

विज्ञापन
Move remove Rahul from post of Leader of Opposition? Nishikant Dubey makes major claim SIT probe foreign trips
निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा जल्द उन्होंने विपक्ष के नेता के पद से हटाने का प्रस्ताव पेश करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने क्या कहा? 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। 2004 से 2026 तक, उनकी किसी भी विदेश यात्रा के बारे में किसी को कुछ नहीं पता। राहुल गांधी ने अब तक जितनी भी यात्राएं की हैं। उनमें उन्होंने सरकार और संविधान के खिलाफ बात की है। हम उन्हें विपक्ष के नेता के पद से हटाने का प्रस्ताव पेश करने की कोशिश करेंगे।’
विज्ञापन


ये टिप्पणियां तब आईं जब विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन





विदेश यात्रा को लेकर क्या कहा? 
विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए दुबे ने कहा कि सवालों के जवाब सरकार के बजाय राहुल गांधी को देने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की पिछले कई वर्षों की विदेश यात्राओं को लेकर कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है।

'सरकार और संविधान के खिलाफ ही बात की है'
भाजपा सांसद ने आगे तर्क दिया कि विदेश यात्रा के दौरान विपक्ष के नेता की जिम्मेदारियां राष्ट्रीय प्रतिनिधि के समान होती हैं।  उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष भारत की नीतियों को प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा,' वह विपक्ष के नेता हैं, और जब विपक्ष के नेता विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो उन्हें एक तरह से प्रधानमंत्री की भूमिका निभानी पड़ती है। उन्हें लोगों को भारत की नीतियों के बारे में बताना होता है। हालांकि, राहुल गांधी ने जब भी विदेश यात्रा की है, उन्होंने हमेशा भारत, सरकार और संविधान के खिलाफ ही बात की है।'


एसआईटी गठन की मांग की
दुबे ने यह भी कहा कि वह राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के पद से हटाने की मांग करेंगे और सरकार से कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed