फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai police forms sit manoj jarange 500 crore allegations audio clip

महाराष्ट्र: मनोज जरांगे के '500 करोड़' के ऑडियो क्लिप की होगी जांच, सीएम फडणवीस के निर्देश पर एसआईटी गठित

Mon, 26 Oct 2026 06:08 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 26 Oct 2026 06:08 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर मुंबई पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। यह एसआईटी मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल से जुड़े 500 करोड़ रुपये के लेन-देन और वायरल ऑडियो क्लिप की जांच करेगी।

विज्ञापन
mumbai police forms sit manoj jarange 500 crore allegations audio clip
मनोज जरांगे, मराठा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर मुंबई पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। यह एसआईटी मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल से जुड़े 500 करोड़ रुपये के लेन-देन के आरोपों और इस मामले से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच करेगी। बता दें कि जरांगे ने जालना की अंबड तहसील में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चलाई। इस 'साजिश' की जांच की मांग करते हुए उन्होंने ऑडियो में बोलने वाले लोगों की पहचान सामने लाने की मांग भी की थी। एक क्लिप में एक महिला कथित तौर पर दावा कर रही है कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिये जरांगे को 500 करोड़ रुपये दिए गए थे। रिकॉर्डिंग में 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले जरांगे के बढ़ते प्रभाव के संभावित राजनीतिक असर पर चर्चा होने का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ईडी से कराएं जांच, कहां गए 500 करोड़?': संजय राउत ने जरांगे के मामले में शाह को लिखा पत्र, की और क्या मांग?
विज्ञापन


एसआईटी टीम कौन-कौन शामिल?
पुलिस आयुक्त देवेन भारती की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, क्लिप में विभिन्न व्यक्तियों के नाम और कथित तौर पर बड़ी रकम के लेन-देन का उल्लेख होने के चलते मामले की फॉरेंसिक जांच और निष्पक्ष पड़ताल की जाएगी। एसआईटी की अध्यक्षता दक्षिण प्रादेशिक विभाग के अपर पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवड़े करेंगे। पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर और बजरंग बनसोडे को टीम का सदस्य बनाया गया है। टीम को मामले की गहन जांच करने, आवश्यक अधिकारियों की नियुक्ति करने और जांच की प्रगति से समय-समय पर पुलिस आयुक्तालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने अमित शाह को लिखा था पत्र
मामले पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भी सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और महाराष्ट्र पुलिस से तुरंत उच्च-स्तरीय जांच कराने की मांग की थी। साथ ही, उन्होंने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए) लागू करने की भी अपील की। राउत ने बताया कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने 20 अक्तूबर को आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में भाजपा की कोर टीम के नेताओं से 500 करोड़ रुपये लिए थे। कथित तौर पर, यह रकम डॉ. श्रीकांत शिंदे (सांसद और एकनाथ शिंदे के बेटे) के जरिए जरांगे पाटिल को दी जानी थी, ताकि 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले उनके आंदोलन को शांत किया जा सके।

ये भी पढ़ें: 'खरगे 83-84 साल के, ऐसी बातें कह सकते हैं': पीएम पर टिप्पणी को लेकर सौगत रॉय ने किया बचाव, क्या है विवाद?

हालांकि, राउत ने इस बात पर जोर दिया कि यह पैसा कभी जारांगे पाटिल तक पहुंचा ही नहीं, जिससे यह गंभीर सवाल खड़ा होता है कि आखिर 500 करोड़ रुपये कहां गायब हो गए। मामले पर मनोज जरांगे ने एक ऑडियो क्लिप भी जारी की है, जिसे राउत ने एक स्पष्ट सबूत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed