{"_id":"62e504bf7863ca5f540209c6","slug":"mumbai-police-hunt-for-two-suspected-bangladeshi-terrorists-carrying-indian-passports","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: भारतीय पासपोर्ट के साथ यात्रा कर रहे संदिग्ध 'बांग्लादेशी आतंकी', एयरपोर्ट पर फ्लाइट पर चढ़ने से रोका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: भारतीय पासपोर्ट के साथ यात्रा कर रहे संदिग्ध 'बांग्लादेशी आतंकी', एयरपोर्ट पर फ्लाइट पर चढ़ने से रोका
Sat, 30 Jul 2022 03:48 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 30 Jul 2022 03:48 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, हवाई अड्डे के फॉरेन रिटर्न सिटीजन डेस्क (एफआरसी) को 18 जुलाई को एक ईमेल मिला था, जिसमें बताया गया था कि सुजान सरकार और समीर रॉय नाम से भारतीय पासपोर्ट के साथ यात्रा करने वाले दो बांग्लादेशी आतंकवादी हैं।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने भारतीय पासपोर्ट ले जाने वाले दो संदिग्ध 'बांग्लादेशी आतंकियों' की तलाशी के लिए अभियान चलाया। दोनो आरोपी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सर्बिया के लिए उड़ान भरने वाले थे लेकिन उन्हें विमान में चढ़ने से रोक दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
18 जुलाई को एफआरसी को मिला ईमेल
पुलिस के मुताबिक, हवाई अड्डे के फॉरेन रिटर्न सिटीजन डेस्क (एफआरसी) को 18 जुलाई को एक ईमेल मिला था, जिसमें बताया गया था कि सुजान सरकार और समीर रॉय नाम से भारतीय पासपोर्ट के साथ यात्रा करने वाले दो बांग्लादेशी आतंकवादी हैं। अधिकारी ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने अधिकारियों से दोनों को गिरफ्तार करने का भी आग्रह किया था।
उन्होंने बताया कि ईमेल मिलने पर पुलिस समेत सभी संबंधित एजेंसियों को दोनों संदिग्धों के बारे में सतर्क किया और उनकी तलाशी शुरू कर दी गई थी।
दस्तावेज न देने पर दो को एयरपोर्ट पर रोका
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों 18 जुलाई को सर्बिया जाने के लिए हवाई अड्डे पर गए थे लेकिन कुछ दस्तावेज नहीं देने पर एयरलाइन अधिकारियों ने उन्हें यात्रा करने से रोक दिया। पुलिस को संदेह है कि दोनों अभी भी शहर में हैं और उनकी तलाशी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अबतक दर्ज नहीं हुई कोई प्राथमिकी
अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि दोनों ने एक एजेंटी से नकली पासपोर्ट पासपोर्ट बनाए और एक प्रतिद्वंदी एजेंट ने हवाई अड्डे के अधिकारियों को ईमेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अबतक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।