फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai : president Kovind to participate in Shatabdi samaroh of Yog Sansthan

मुंबई : राष्ट्रपति कोविंद योग संस्थान के शताब्दी समारोह में लेंगे भाग

Wed, 19 Dec 2018 11:52 AM IST
अभिलाषा पाठक न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 19 Dec 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Mumbai : president Kovind to participate in Shatabdi samaroh of Yog Sansthan
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अगले सप्ताह मुम्बई स्थित एक योग संस्थान के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


योगेन्द्रजी द्वारा वर्ष 1918 में स्थापित संस्थान का शताब्दी वर्ष समारोह पिछले साल शुरू हुआ। 28 और 29 दिसम्बर को उपनगर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में दो दिवसीय समारोह में इसका समापन किया जाएगा, जहां कोविंद विशेष अतिथि होंगे।

संस्थान की निदेशक डॉक्टर हंसा जे योगेन्द्र ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘राष्ट्रपति कोविंद 28 दिसम्बर को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और साल भर चले इस समारोह का समापन करेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अन्य गणमान्य लोग इस मौके पर मौजूद रहेंगे।’ 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस समारोह में विभिन्न मुद्दों पर पैनल चर्चा और कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पिछले साल दिसम्बर में संस्थान के इस शताब्दी समारोह की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग के प्रचार और विकास में अद्भुत योगदान के लिए ‘योग संस्थान’ को इस साल प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए भी चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed