Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai youth arrested for reconnaissance of jewish establishments bishnoi gang link probed

मुंबई: यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी के आरोप में युवक गिरफ्तार, क्या बिश्नोई गैंग के इशारे पर कर रहा था काम?

Mon, 16 Nov 2026 10:10 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, त्रिशूर, केरलम
पीटीआई, त्रिशूर, केरलम Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 16 Nov 2026 10:10 AM IST
सार

मुंबई में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी के आरोप में गिरफ्तार यश सिंह को गुरुमूर्ति ने भर्ती किया था। पुलिस को दोनों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का संदेह है। कोच्चि नर्सरी आगजनी के आरोपी एबिन पॉल से भी उनके कनेक्शन की जांच हो रही है।

विज्ञापन
mumbai youth arrested for reconnaissance of jewish establishments bishnoi gang link probed
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार 20 वर्षीय युवक यश सिंह को लेकर जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यश को भर्ती करने वाला व्यक्ति हाल ही में केरलम के ओट्टापलम से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को संदेह है कि दोनों युवक बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहे थे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने नवी मुंबई निवासी यश सिंह को मुंबई में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन ठिकानों में मुंबई स्थित चाबाद हाउस भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद उसे त्रिशूर सिटी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उसे रविवार को केरलम लेकर पहुंची, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


फिल्मी सितारों की तस्वीरें लेने का भी आरोप
यश की गिरफ्तारी से पहले त्रिशूर सिटी पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई निवासी गुरुमूर्ति को गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है और नवी मुंबई के भरत खांडीवेली वेस्ट का निवासी बताया गया है। गुरुमूर्ति पर आरोप है कि उसने ऑनलाइन हैंडलरों के निर्देश पर फिल्मी सितारों की तस्वीरें ली थीं। इसके लिए उसे पैसे भी मिले थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुमूर्ति ने ही यश सिंह को अपने साथ जोड़ा था। दोनों पिछले कई महीनों से संपर्क में थे। सूत्रों ने बताया कि गुरुमूर्ति ने कई मौकों पर यश को पैसे भी भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि यश ने विदेश में मौजूद आतंकवादी संगठनों के निर्देश पर रेकी की थी। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने का संदेह है।

कोच्चि के नर्सरी में आग लगाने के आरोपी से भी कनेक्शन?
पुलिस यश और गुरुमूर्ति के संबंधों की जांच के साथ ही दोनों के एर्नाकुलम के पुथेनक्रूज निवासी 32 वर्षीय एबिन पॉल से संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। एबिन को पिछले महीने कोच्चि के एर्नाकुलम मार्केट में कदवुभागम सिनेगॉग के सामने स्थित ब्लॉसम नर्सरी में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इस आगजनी मामले की जांच फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। जांचकर्ताओं को पता चला कि एबिन ने भी ऑनलाइन हैंडलरों के निर्देश पर काम किया था। उसने इंटरनेट पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बारे में जानकारी खोजी थी। इसके अलावा टेलीग्राम पर उसने बिश्नोई का जिक्र करने वाले संदेशों का आदान-प्रदान भी किया था।


ऑनलाइन हैंडलरों और पैसों के लेनदेन की होगी जांच
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच की जा रही है कि क्या दोनों मामले आपस में जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, यह भी पता लगाया जा रहा है कि गुरुमूर्ति के निर्देश पर और कौन-कौन लोग काम कर रहे थे। गुरुमूर्ति को निर्देश देने और उसे पैसे भेजने वाले लोगों की पहचान करना भी जांच का हिस्सा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला संवेदनशील होने के कारण इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अपने हाथ में ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed