दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: आरोपी की मां बोलीं- मेरा बेटा राजनीति से नहीं जुड़ा, उसे जानवरों से प्रेम
सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी राजेश सकारिया की मां ने इस घटना के बाद दावा किया है कि उनका बेटा किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है। आरोपी की मां भानुबेन सकारिया ने आगे कहा कि उनके बेटे को जानवरों को प्रेम है जो दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करने गया था।
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हुए हमले ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। लेकिन गुजरात के राजकोट निवासी हमलावर राजेश साकरिया की मां का कहना है कि उनके बेटे का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि राजेश तो केवल जानवरों के प्रति लगाव के चलते दिल्ली गया था और सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था।
#WATCH | Bhanuben, mother of Rajesh Khimji who attacked Delhi CM Rekha Gupta today, leaves from Police Station in Rajkot, Gujarat. pic.twitter.com/SKHQHQeOfI
विज्ञापन— ANI (@ANI) August 20, 2025विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Rekha Gupta: रेखा गुप्ता का मिलनसार व्यवहार बना उनका दुश्मन, हुआ हमला; भाजपा ने राजनीतिक साजिश की आशंका जताई
क्या है पूरा मामला?
मुख्यमंत्री गुप्ता अपने सिविल लाइंस में मौजूद कैम्प कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम कर रही थीं। उसी दौरान राजेश साकरिया नामक व्यक्ति वहां पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक, उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज सौंपे और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लेकर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
कौन है आरोपी राजेश?
41 वर्षीय राजेश साकरिया राजकोट शहर के कोठारिया रोड पर स्थित गोकुल पार्क में अपने माता-पिता, पत्नी और बेटे के साथ रहता है। पेशे से वह ऑटो-रिक्शा चालक है। घटना की खबर मिलते ही राजकोट पुलिस उसके घर पहुंची और परिवार से पूछताछ की।
मां बोली- उसे जानवरों से प्रेम
वहीं इस घटना के बाद राजेश की मां, भानुबेन साकरिया, ने मीडिया को बताया, 'मेरा बेटा किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा है। वह बचपन से ही जानवरों से प्यार करता है। उसे कुत्ते, गाय और पक्षी बेहद प्रिय हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया था कि दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे सारे आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में रखा जाए। इसी आदेश से वह परेशान था।' उन्होंने आगे कहा, 'कुछ दिन पहले वह हरिद्वार गया था। वहीं से हमें फोन किया और बताया कि वह दिल्ली जा रहा है ताकि कुत्तों के समर्थन में होने वाले विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा ले सके। उसने इतना ही कहा कि वह लौटकर आ जाएगा। हमें और कुछ पता नहीं।'
यह भी पढ़ें - Rekha Gupta: कौन है सीएम रेखा गुप्ता पर हमले का आरोपी, गुजरात से है कनेक्शन; क्यों दिया घटना को अंजाम, जानें
मामले में पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हमला पहले से योजनाबद्ध था या अचानक किया गया। वहीं, राजेश की मां लगातार यही दोहरा रही हैं कि उनके बेटे का इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था, बल्कि वह सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के आदेश से व्यथित होकर प्रदर्शन में शामिल होने गया था।
सीएम आवास की रेकी करने का आरोप
वहीं इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर राजेश खिमजी को 19 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी करते हुए देखा जा रहा है।
#WATCH | CCTV visuals of the individual, identifying himself as Rajesh Khimji, as he did a recce of Delhi CM Rekha Gupta's Shalimar Bagh residence on 19th August.
— ANI (@ANI) August 20, 2025
The man has been nabbed by the Police after he attacked the CM today during Jan Sunvai.
(Video Source: Delhi CMO) pic.twitter.com/qQ3fecQGc1