सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sir 12 states voter list update 7 2 crore names removed 2 crore added

एसआईआर: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ से अधिक नाम कटे, दो करोड़ नए जुड़े; 5.2 करोड़ नाम अंतिम सूची से बाहर

ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 13 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
सार

एसआईआर के दूसरे चरण में नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों की मतदाता सूची से 7.2 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए। हालांकि, नए पंजीकरण और संशोधन के जरिये करीब दो करोड़ नए मतदाता भी जुड़े हैं। इस तरह वास्तविक रूप से लगभग 5.2 करोड़ नाम सूची से बाहर हुए। पढ़िए रिपोर्ट-

sir 12 states voter list update 7 2 crore names removed 2 crore added
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक दलों के बीच हो रही सियासत के बीच एक तथ्य यह भी है कि इस दौरान दो करोड़ से अधिक नए नाम जोड़े भी गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे एसआईआर के दूसरे चरण में नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों की मतदाता सूची से 7.2 करोड़ से अधिक नाम हटा दिए गए है। हालांकि, नए रजिस्ट्रेशन (फॉर्म 6) और पते में बदलाव (फॉर्म 8) के जरिये करीब 2 करोड़ नए मतदाता सूची में जोड़े गए। इस तरह, वास्तविक रूप से हटाए गए नामों की कुल संख्या 5.2 करोड़ हो रही है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें: देश में पेटेंट आवेदन 1.43 लाख के पार, 30 फीसदी की वृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन


10.2 फीसदी नाम कटे
  • 12 राज्यों की मतदाता सूचियों से हटाए गए नाम कुल मतदाताओं का करीब 10.2% हैं।
  • एसआईआर के बाद इन राज्यों में कुल मतदाताओं की संख्या 45.8 करोड़ हो गई है।
  • एसआईआर की शुरुआत में इन राज्यों में कुल मतदाता लगभग 51 करोड़ थे।
     
यूपी में सर्वाधिक नाम जुड़े
  • नए मतदाता जोड़ने में भी उत्तर प्रदेश 92.4 लाख की बढ़ोतरी के साथ सबसे ऊपर है।
  • इसके बाद, तमिलनाडु 35 लाख, केरल 20.4 लाख, राजस्थान 15.4 लाख, मध्य प्रदेश 12.9 लाख, गुजरात 12.1 लाख से अधिक शामिल हैं।
  • पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर सबसे अधिक बवाल हो रहा है। राज्य में 60 लाख से अधिक लोगों को जांच-पड़ताल का सामना करना पड़ा। इनमें सत्यापन के बाद 27 लाख से अधिक नाम हटा दिए और 6 लाख अन्य नाम आपत्तियों के आधार पर हटाए गए।
  • मतदाता सूची में शुद्धिकरण के बाद अब राज्य में मतदाताओं की संख्या 6.75 करोड़ है, जबकि एसआईआर से पहले 7.66 करोड़ मतदाता थे।
  • सर्वाधिक 2.04 करोड़ नाम उत्तर प्रदेश से हटाए गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 97 लाख और पश्चिम बंगाल में 90.8 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए।
  • चुनाव आयोग के डाटा से पता चलता है कि इन सभी राज्यों से हटाए गए नामों में से करीब 66.9 लाख के नाम उनकी मृत्यु होने की वजह से हटाए गए।
  • 1.3 करोड़ नाम इसलिए हटाए गए, क्योंकि वे एक से अधिक जगह पर पंजीकृत थे। वहीं, 1.3 करोड़ लोग पंजीकृत पतों पर नहीं मिले, जबकि 3.1 करोड़ स्थायी रूप से कहीं और स्थानांतरित हो गए हैं।
  • 12.7 लाख नामों को अन्य श्रेणी में रखा गया।
 
राज्य एसआईआर से पहले मतदाता एसआईआर में हटाए गए फार्म-6 व 8 से जुड़े वोटर फार्म-7 से हटाए गए वोटर 10 अप्रैल 2026 तक कुल वोटर मतदाता सूची से कुल नाम हटे नाम हटे (%)
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3,10,404 64,014 18,025 5,492 2,58,923 51,481 16.6%
उत्तर प्रदेश 15,44,30,092 2,88,74,067 92,44,763 8,15,996 13,39,84,792 2,04,45,300 13.2%
गुजरात 5,08,43,436 73,73,327 12,15,756 5,18,463 4,41,67,402 66,76,034 13.1%
छत्तीसगढ़ 2,12,30,737 27,34,817 4,71,383 1,28,275 1,88,39,028 23,91,709 11.3%
पश्चिम बंगाल 7,66,37,529 58,20,899 7,49,945 33,15,565 6,82,51,010 83,86,519 10.9%
तमिलनाडु 6,41,14,587 97,37,831 35,00,854 5,34,319 5,73,43,291 67,71,296 10.6%
गोवा 11,85,034 1,00,042 9,813 39,592 10,64,700 1,20,334 10.2%
पुडुचेरी 10,21,578 1,03,467 54,410 22,210 9,50,311 71,267 7.0%
मध्य प्रदेश 5,74,06,143 42,74,160 12,89,938 3,03,244 5,41,18,677 32,87,466 5.7%
राजस्थान 5,48,84,479 42,03,609 15,45,115 2,92,538 5,19,33,447 29,51,032 5.4%
केरल 2,78,50,855 24,08,503 20,40,069 3,39,469 2,71,42,952 7,07,903 2.5%
लक्षद्वीप 57,813 1,429 2,202 954 57,632 181 0.3%
कुल 50,99,72,687 6,56,96,165 2,01,42,273 63,16,117 45,81,12,165 5,18,60,522 10.2%



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed