{"_id":"69dc4911a9c5abaf9c086f36","slug":"census-over-6-lakh-self-enumeration-delhi-leads-available-in-10-states-uts-only-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणनाः छह लाख से ज्यादा लोगों ने की स्वगणना, दिल्ली वाले सबसे आगे; अभी 10 राज्यों में ही दी गई है सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जनगणनाः छह लाख से ज्यादा लोगों ने की स्वगणना, दिल्ली वाले सबसे आगे; अभी 10 राज्यों में ही दी गई है सुविधा
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
सार
जनगणना के पहले चरण में ऑनलाइन स्वगणना को लेकर लोगों में अच्छा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक छह लाख से अधिक लोग अपनी जानकारी दर्ज कर चुके हैं और दिल्ली इस प्रक्रिया में सबसे आगे है। पढ़िए रिपोर्ट-
जनगणना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन
विस्तार
जनगणना के पहले चरण में ऑनलाइन स्वगणना को लेकर लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 6 लाख से अधिक लोग अपने घर और जीवन-स्थितियों से जुड़े 33 सवालों के जवाब ऑनलाइन दे चुके हैं।
स्वगणना में दिल्ली के लोग सबसे आगे हैं। एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड क्षेत्र के एक लाख से ज्यादा लोगों ने स्वगणना के तहत अपनी जानकारी दर्ज कराई है।
हालांकि दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में यह प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। यह सुविधा फिलहाल दिल्ली, कर्नाटक समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है। इनमें अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गोवा, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना के तहत स्वगणना 15 अप्रैल तक चलेगी।
ये भी पढ़ें: संसद में महिला आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, तुरंत लागू करने की मांग हुई तेज
बंगाल में मतगणना के बाद तय होगा कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल में स्वगणना का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार से चर्चा कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में भी चुनाव के कारण अलग-अलग तारीखों से यह प्रक्रिया शुरू होगी। जनगणना महारजिस्ट्रार कार्यालय ने कहा है कि यह ऑनलाइन व्यवस्था सुरक्षित और सटीक है। लोगों से अपील की गई है कि वे स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन