पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Elections: बंगाल के चुनाव प्रचार में भाजपा ने झोंकी ताकत, ओवैसी ने मुस्लिमों के मुद्दों पर उठाए सवाल

Mon, 13 Apr 2026 11:54 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 11:54 PM IST
खास बातें

Assembly Election Live Updates: देश के तीन राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में नौ अप्रैल को एक चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी? अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...

विज्ञापन
assembly election 2026 live updates tamil nadu west bengal assam kerala puducherry election news
चुनावी राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:53 PM, 13-Apr-2026

बंगाल चुनाव: कानून-व्यवस्था शिकायतों के लिए 24x7 हेल्पलाइन शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने नई पहल की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के लिए 24 घंटे सक्रिय टोल-फ्री हेल्पलाइन 18003450008 जारी की गई है। इसके साथ ही ईमेल के जरिए भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होगी। यह व्यवस्था मतगणना तक जारी रहेगी। राज्य की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान और 4 मई को मतगणना होगी।

 
08:51 PM, 13-Apr-2026

तिरुवल्लूर में सीएम एमके स्टालिन का प्रचार तेज

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तिरुवल्लूर में चुनाव प्रचार करते हुए पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से विकास और स्थिरता के नाम पर समर्थन देने की अपील की। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ डीएमके और विपक्षी दलों के बीच है, जिसे लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है।
विज्ञापन
04:34 PM, 13-Apr-2026

उदयनिधि स्टालिन का भाजपा-एआईएडीएमके पर हमला

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एआईएडीएमके और भाजपा गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में आता है तो तमिलनाडु “पीछे की ओर जाने वाला” राज्य बन जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समझदारी से वोट करें और डीएमके गठबंधन को चुनकर राज्य के विकास की रफ्तार बनाए रखें। उधयनिधि ने आरोप लगाया कि एआईएडीएमके ने महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता योजना को रोकने की साजिश की थी, इसलिए जनता को उसे पूरी तरह खारिज करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता को यह साबित करना चाहिए कि एआईएडीएमके और उसकी सहयोगी भाजपा के लिए तमिलनाडु में कोई जगह नहीं है। एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर गृहिणियों के लिए 8000 रुपये का कूपन योजना शुरू की जाएगी। साथ ही महिलाओं को मिलने वाली 1000 रुपये की मासिक सहायता को दोगुना करने का भी वादा किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी 234 सीटों पर डीएमके गठबंधन को भारी जीत दिलाएं।
03:18 PM, 13-Apr-2026

मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने ममता सरकार पर मुस्लिमों को लेकर लगाए कई आरोप

पश्चिम बंगाल में एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने रघुनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की राजनीति और मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बंगाल के मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ गंभीर नाइंसाफी हुई है। ओवैसी ने लोगों से कहा कि उन्हें सेक्युलरिज्म के नाम पर सिर्फ वादे सुनने को मिलते हैं, लेकिन जमीन पर हालात अलग हैं। उन्होंने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू के प्रधानमंत्री रहने के दौरान 1960 के दशक में करीब 40 हजार मुस्लिमों को नोटिस दिए गए या उन्हें यहां से बाहर किया गया। ओवैसी ने इस मुद्दे को उठाते हुए सवाल किया कि क्या यह सच्चाई नहीं है और क्या मुस्लिमों के साथ पहले भी अन्याय नहीं हुआ है।

अपने भाषण में ओवैसी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले भाजपा के साथ रहीं, फिर उन्होंने इस्तीफा दिया और बाद में 2003 में भाजपा ने उनका समर्थन किया। उन्होंने 2002 के गुजरात दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हजारों मुस्लिम राहत शिविरों में रह रहे थे, तब ममता बनर्जी क्या कर रही थीं। ओवैसी ने इशरत जहां, बिलकिस बानो और जाकिया जाफरी का नाम लेते हुए पूछा कि क्या ये उनकी बहनें नहीं थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल मुस्लिम समुदाय से वोट तो चाहते हैं, लेकिन उनके मुद्दों पर ठोस काम नहीं करते।
10:24 AM, 13-Apr-2026

'केरल का मतदान प्रतिशत जारी करे चुनाव आयोग', कांग्रेस नेता सतीशन ने की मांग

केरल की परवूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार वी.डी. सतीशन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत के आंकड़े तुरंत जारी करने की मांग की है। विपक्षी नेता ने यह भी मांग की है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतदान प्रतिशत और डाक मतदान की स्थिति से संबंधित आंकड़े वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएं। केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर नौ अप्रैल को मतदान हो चुके हैं।
09:27 AM, 13-Apr-2026

Assembly Elections: बंगाल के चुनाव प्रचार में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, PM मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियों को साथ ही पीएम मोदी कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद स्थापित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करना हमेशा सुखद होता है। जमीनी स्तर पर उनके प्रयास वाकई प्रेरणादायक हैं। कल सिलीगुड़ी में रैली के बाद, मेरी मुलाकात स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई, जिन्होंने टीएमसी शासन के दौरान आम लोगों की दुर्दशा सुनाई। उन्होंने बताया कि लोग भाजपा के विकास एजेंडे से जुड़ रहे हैं। इन मुलाकातों से यह बात और पुख्ता हो जाती है कि पश्चिम बंगाल में लोगों का रुझान स्पष्ट रूप से भाजपा के पक्ष में है।''
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed