सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Road Accident Update Surendranagar speeding truck run over by roadside death rescue PM Modi hindi news

Gujarat Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर में हादसा, बेकाबू ट्रक ने सात लोगों को कुचला; राहत-बचाव कार्य जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 13 Apr 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात के सुरेंद्रनगर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया है कि एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Gujarat Road Accident Update Surendranagar speeding truck run over by roadside death rescue PM Modi hindi news
गुजरात के सुरेंद्रनगर में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह सड़क हादसा तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे सात लोगों को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से सातों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक अन्य शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे तीर्थयात्रियों के एक समूह को रौंद दिया। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केरल में छात्र की मौत: क्या लोन एप के कारण गंवाई जान? सामने आया धमकी-उत्पीड़न का एंगल, साइबर पुलिस करेगी जांच

मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु
यह दुखद घटना लकतर-विरामगाम राजमार्ग पर तड़के करीब 1:30 बजे हुई। पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी की ओर एक मंदिर में प्रार्थना करने के लिए पैदल जा रहा था। इसी दौरान लकतर तालुका के भास्करपाड़ा गांव के बाहरी इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीर्थयात्री शांतिपूर्वक अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ट्रक चालक घटना के बाद तुरंत मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताई संवेदना
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि वह इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

ये भी पढ़ें: संविधान पर खतरा?: सोनिया गांधी बोलीं- महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन है असली मुद्दा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed