{"_id":"699311303f042936ea09b2da","slug":"narendra-modi-to-visit-israel-global-strategic-ties-benjamin-netanyahu-india-middle-east-diplomacy-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल बाद PM मोदी का इस्राइल दौरा: रक्षा-व्यापार समेत इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग, नेतन्याहू ने किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौ साल बाद PM मोदी का इस्राइल दौरा: रक्षा-व्यापार समेत इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग, नेतन्याहू ने किया एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी को इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस यात्रा की पुष्टि की है। पीएम की इस यात्रा के दौरान रक्षा, व्यापार, तकनीक और आतंकवाद जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। यह दौरा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।
पीएम मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक के उद्धाटन सत्र को संबोधित किया
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी को इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। सूत्रों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को एक बड़े कार्यक्रम में इस दौरे का ऐलान किया। उन्होंने अमेरिकी यहूदी संगठनों के सम्मेलन में बताया कि अगले हफ्ते नरेंद्र मोदी इस्राइल आ रहे हैं।
क्या बोले इस्राइली पीएम?
नेतन्याहू ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत कोई छोटा देश नहीं है। वहां 1.4 अरब लोग रहते हैं और वह बहुत ताकतवर देश है। नेतन्याहू ने भारत और इस्राइल के बीच मजबूत गठबंधन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, इस्राइल और भारत के बीच जबरदस्त गठबंधन है, और हम हर तरह के सहयोग पर बात करेंगे। पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान इस्राइली नेसेट (संसद) को भी एड्रेस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में नए सरकार गठन की तैयारी: कार्यकाल के अंतिम दिन यूनुस ने ली विदाई, कल होना है शपथ ग्रहण समारोह
दूसरी बार इस्राइल जाएंगे पीएम
सूत्रों के बताया, पीएम मोदी का यह दौरा 25 से 26 फरवरी तक छोटा रहने की संभावना है, लेकिन इसका असर बहुत गहरा होगा। पीएम मोदी न केवल इस्राइल में बल्कि पूरी दुनिया में बहुत लोकप्रिय हैं। इस यात्रा के दौरान वह आपसी और क्षेत्रीय हितों के सभी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। यह उनका दूसरा इस्राइल दौरा होगा। इससे पहले वह जुलाई 2017 में वहां गए थे। वह इस्राइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे।
उच्च-स्तरीय बैठकों के बाद हो रहा दौरा
यह उच्च-स्तरीय दौरा दोनों देशों के बीच लगातार हो रही मुलाकातों का नतीजा है। पिछले साल इस्राइल के पर्यटन मंत्री, अर्थव्यवस्था मंत्री, कृषि मंत्री और वित्त मंत्री भारत आए थे। इन मुलाकातों का मकसद मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को आगे बढ़ाना था। दोनों देशों ने निवेश संधि (बीआईटी) पर भी काम किया है। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस्राइल का दौरा किया था। विदेश मंत्री जयशंकर ने वहां के राष्ट्रपति और अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। पीएम की इस यात्रा के दौरान रक्षा, व्यापार, तकनीक और आतंकवाद जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम का यह दौरा भारत और इस्राइल के रिश्तों में एक नया मोड़ साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: नव निर्वाचित सांसदों में 13 अरबपति, 236 सांसद करोड़पति; कई भारी कर्ज में डूबे
रक्षा और तकनीक के क्षेत्र करीब आ रहे दोनों देश
रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में भी दोनों देश करीब आ रहे हैं। नवंबर में भारत और इस्राइल ने एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक साझा करना और मिलकर नए रक्षा उपकरण बनाना है। तेल अवीव में दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों की एक सालाना बैठक भी हुई। इस्राइल के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत उनका एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार है। दोनों देशों का रिश्ता आपसी भरोसे और सुरक्षा हितों पर टिका है। रक्षा क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के प्रमुखों ने भी एक विशेष बैठक की। इसमें नई तकनीकों और प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। समझौते के तहत ट्रेनिंग, रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा। दोनों देशों की टीमों ने आतंकवाद की साझा चुनौतियों पर भी विस्तार से बात की है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन