फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates 30 sept Karnataka Manipur Tamil Nadu Assam north east west south polity crime and other news

न्यूज डायरी: कर्नाटक में भूकंप से हिली धरती, विजयपुरा में 3.5 तीव्रता का झटका; लोगों से नहीं घबराने की अपील

Wed, 30 Sep 2026 10:56 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 30 Sep 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
National Updates 30 sept Karnataka Manipur Tamil Nadu Assam north east west south polity crime and other news
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) को लेकर पश्चिम बंगाल में नया विवाद सामने आया है। पूर्व बर्धमान में कुछ समर्थकों ने 27 सितंबर को टीवीके का पहला कार्यालय खोलने का दावा किया। स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें तमिलनाडु से लोगों से जुड़ने और सामाजिक कार्य करने के निर्देश मिले थे। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने इस कार्यालय के उद्घाटन से किसी आधिकारिक जुड़ाव से इनकार किया है और बंगाल के समर्थकों को शुभकामनाएं दी हैं।

विजयपुरा में 3.5 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार तड़के 2:04 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बसवाना बागेवाड़ी से 3.9 किमी उत्तर-पूर्व में 10 किमी की गहराई पर था। इसके झटके केंद्र से 50-60 किमी के दायरे में महसूस किए जा सकते थे। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है। केएसएनडीएमसी ने लोगों से घबराने की अपील नहीं की है।

विज्ञापन

नीट-यूजी अभ्यर्थी की याचिका खारिज: कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- एनआरआई कोटे की सीटों पर एससी एसटी, ओबीसी आरक्षण नहीं

कर्नाटक हाईकोर्ट की धारवाड़ पीठ ने कहा कि नीट-यूजी काउंसलिंग में एनआरआई कोटे के तहत आरक्षित सीटों पर एससी, एसटी या ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने ओबीसी दर्जे के आधार पर एनआरआई कोटे में आरक्षण का लाभ देने की मांग करने वाली 18 वर्षीय अभ्यर्थी की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस एम नागप्रसन्ना और जस्टिस हेमा कुलकर्णी की पीठ ने कहा कि एनआरआई कोटा अलग श्रेणी है और इसमें 15 फीसदी सीटें एनआरआई उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। नीट-यूजी 2026 के काउंसलिंग नियमों के मुताबिक एनआरआई उम्मीदवारों को इस श्रेणी की सीटें दिखाई जाती हैं और कोई उम्मीदवार काउंसलिंग में सिर्फ एक प्रकार के आरक्षण का विकल्प चुन सकता है। याचिकाकर्ता ने ओबीसी दर्जा बरकरार रखते हुए एनआरआई उम्मीदवार के तौर पर काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने कहा कि एनआरआई सीटें अनारक्षित श्रेणी में आती हैं और मौजूदा नियमों में एनआरआई-ओबीसी जैसी अलग श्रेणी का प्रावधान नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता को एनआरआई कोटे में निर्धारित कटऑफ हासिल नहीं हुई थी। उसने 48.33 फीसदी अंक हासिल किए थे। पीठ ने नियमों की ऐसी व्याख्या करने से इन्कार कर दिया, जिससे उसे एनआरआई-ओबीसी श्रेणी के आधार पर काउंसलिंग में प्रवेश मिल सके।

विज्ञापन

चुनाव आयोग पर कार्टून : आचार्य के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक

जाने-माने कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में सीमित कर दिया गया है। यह कार्रवाई चुनाव आयोग और मतदाता सूची संशोधन से जुड़े उनके हालिया कार्टूनों के बाद की गई है। इंस्टाग्राम के अनुसार, यह कदम भारत के आईटी नियमों की कानूनी औपचारिकताओं के तहत उठाया गया है। आचार्य के अलावा राजनीतिक कार्टूनिस्ट मंजुल ने भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर बने उनके एक कार्टून को भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, डर के आगे जीत नहीं है, साहेब। 2023 के पुराने कार्टून भी अब रोके जा रहे हैं।

 

विज्ञापन

नरम पड़ा बांग्लादेश,कहा-पीएम के भारत दौरे पर सकारात्मक बातचीत

भारत के साथ संबंधों को लेकर बांग्लादेश के तेवर अब नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के प्रस्तावित भारत दौरे को लेकर सकारात्मक रुख जताया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी के साथ बैठक के बाद बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा, प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर अच्छी बातचीत हुई, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। उन्होंने नवंबर में संभावित दौरे की खबरों को कोरी अफवाह बताया और कहा कि यात्रा सही समय और अनुकूल माहौल में होगी। भारतीय उच्चायुक्त ने साफ किया कि भारत का न्योता बरकरार है और दोनों देशों को जल्दबाजी के बजाय धैर्य से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि द्विपक्षीय बातचीत से बेहतर नतीजे निकलेंगे। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट और उनके भारत प्रवास के कारण दोनों देशों के संबंधों में तनाव आया है।

दिल्ली से कर्नाटक रवाना हुए सीएम डीके शिवकुमार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार, 29 सितंबर को इंदिरा भवन में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में शामिल होने के बाद बंगलूरू के लिए रवाना हुए। पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मलि्लकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब वन-मैन शो बनकर रह गया है। अन्य आयुक्तों से सलाह किए बिना मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से फैसले लेना चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने यह भी कहा कि वोट चोरी की साजिश के नैतिक आधार पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री भी इस्तीफा दें। इसके साथ ही पार्टी ने मतदाता सूची में बदलाव के लिए चलाई जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने और मतदाता सूची से हटाए गए 13.30 करोड़ नामों को बहाल करने के लिए प्रस्ताव पास किया।

विमानन सम्मेलन में 55 देश व 115 से अधिक एयरलाइंस लेंगी हिस्सा
देश की राजधानी में  रूट्स एशिया 2027 में 115 से अधिक प्रमुख एयरलाइंस और 55 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 16-18 मार्च तक होने वाले इस सम्मेलन में विमानन कंपनियों, हवाईअड्डों, गंतव्य और विमानन से जुड़े उन लोगों को एक साथ लाया जाएगा जो एशिया प्रशांत की एयर कनेक्टिविटी के भविष्य में निवेश कर रहे हैं। कार्यक्रम में 2,500 से अधिक  बैठकें होंगी। रूट्स एशिया 2027 के लिए आयोजित शुरुआती कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण वैश्विक विमान कार्यक्रम है। खासकर ऐसे समय में जब दुनिया एक-दूसरे से जुड़ने की कोशिश कर रही है। 

9वीं की छात्रा ने कर्नाटक में प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए
कर्नाटक के चिक्कबल्लपुर जिले के एक सरकारी आवासीय स्कूल की नौवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा ने प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 26 सितंबर की है।एफआईआर के अनुसार, शारीरिक शिक्षा की छमाही परीक्षा खत्म होने के बाद सभी छात्राएं प्रार्थना कक्ष में पढ़ाई कर रही थीं। दोपहर करीब 2.30 बजे प्रिंसिपल छात्रा को बहाने से दवा कक्ष में ले गया। छात्रा का आरोप है कि वहां प्रिंसिपल ने उसे गलत तरीके से छुआ और उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने घटना किसी को बताने पर छात्रा को धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, अगले दिन छात्रा के पिता छात्रावास पहुंचे। छात्रा ने उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद पिता उसे पुलिस थाने ले गए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

मणिपुर के पूर्व सीएम के काफिले पर हमले में दो आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर में हिंसक घटनाओं की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को दो मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो आरोपी जून 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए हमले और एक आरोपी अप्रैल 2026 में ट्रोंगलाओबी में घर पर हुए आईईडी हमले से जुड़ा है। एनआईए के मुताबिक, 10 जून 2024 को कांगपोकपी इलाके में तत्कालीन मुख्यमंत्री के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इस मामले में जांगमिनलुन सिंगसन (44) और थांगजोएल हाओकिप (21) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में एक घर पर आईईडी हमले के मामले में 48 वर्षीय थांगमांग हाओकिप को गिरफ्तार किया गया।

अरब सागर में ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम
भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) के साथ मिलकर अरब सागर में नशीले पदार्थों की बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी। 25 सितंबर 2026 को लक्षद्वीप के पश्चिम में हाई सी पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ईरानी धौ को रोका गया। खुफिया सूचना के आधार पर समुद्र और हवा से लगातार निगरानी के बाद तटरक्षक बल ने पीछा कर जहाज पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा। तलाशी में करीब 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। जहाज, चालक दल और जब्त ड्रग्स को संयुक्त पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया।

SIR पर दिलीप घोष का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का बचाव किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए ऐसे वोटरों को हटाया गया है, जिन्हें उन्होंने ‘फर्जी वोटर’ बताया। घोष के मुताबिक, जिन लोगों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं और जो देश के नागरिक नहीं हैं, उनके नाम हटाए जाने पर सवाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर ऐसे वोटरों के सहारे सरकार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। घोष ने कहा कि सरकार वैध वोटों से बनती है। उन्होंने कांग्रेस के लंबे शासन का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed