Updates: हिरासत में रोशन यादव मौत मामले में बिहार पुलिस से मिले प्रशांत किशोर; तेलंगाना में मासूम से दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार पुलिस की हिरासत में रोशन यादव की मौत मामले में हाल ही में विधायक बने प्रशांत किशोर ने मधुबनी जाकर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात की। उन्होंने कहा, मधुबनी में पुलिस हिरासत में रोशन यादव की मौत को लेकर जन सुराज पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं, प्रशासन क 10 दिनों में इंसाफ करना होगा। प्रशांत ने बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों और एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। किशोर के अनुसार, परिवार का आरोप है कि रोशन को 27 मई को रहिका थाने से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तारी की कोई लिखित सूचना या नोटिस नहीं दिया गया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि रोशन की पिटाई से मौत हुई। वहीं पुलिस, प्रशासन और जेल अधिकारियों का दावा है कि उसने आत्महत्या की थी। किशोर ने कहा कि रोशन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नजर नहीं आता और मामले के सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। एसएसपी ने तत्काल और व्यापक जांच का आश्वासन दिया है। जांच जिलाधिकारी की निगरानी में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो-तीन दिनों में आने की उम्मीद है।
तेलंगाना में मासूम से दुष्कर्म
हैदराबाद में पुलिस ने एक मंदिर के 66 वर्षीय प्रबंधक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। तेलंगाना पुलिस की तरफ से रविवार को जारी बयान के मुताबिक मंदिर परिसर के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। घटना 13 अगस्त को घटी। आरोपी को कुछ स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामचंद्रपुरम पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।