फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naveen Patnaik Demands Odisha Education Minister Resignation Over Textbook Errors

अब ओडिशा के शिक्षा मंत्री पर संकट: किताबों में 2000 से ज्यादा त्रुटियां, नवीन पटनायक ने की इस्तीफे की मांग

Mon, 27 Jul 2026 02:53 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 27 Jul 2026 02:53 PM IST
सार

ओडिशा की सरकारी स्कूलों की पाठ्यपुस्तकों में 2,000 से अधिक गलतियां सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों का भरोसा टूटना बेहद गंभीर मामला है।

विज्ञापन
Naveen Patnaik Demands Odisha Education Minister Resignation Over Textbook Errors
नवीन पटनायक, बीजद प्रमुख - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने सरकारी स्कूलों में त्रुटिपूर्ण पाठ्यपुस्तकों के वितरण को लेकर स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों तक गलतियों से भरी किताबें पहुंचाकर उनका भरोसा तोड़ा गया है।

विज्ञापन

नवीन पटनायक ने इस्तीफे की मांग क्यों की?

नवीन पटनायक ने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकों में बड़ी संख्या में हुई गलतियां स्वीकार्य नहीं हैं और इससे शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान का उदाहरण अपनाते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बताया कि बीजद पिछले दो-तीन सप्ताह से यही मांग कर रही है।

विज्ञापन

किताबों में किन गलतियों को लेकर विवाद हुआ?

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य बोर्ड की स्कूल पुस्तकों में 2,000 से अधिक गलतियां सामने आई हैं। इनमें वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन को एक बेहतरीन पायलट बताया गया, जबकि ओडिशा की नियामगिरि पहाड़ियों को झारखंड में दर्शाया गया है। एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने चेतावनी दी थी कि यदि शिक्षा मंत्री एक सप्ताह के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं तो कांग्रेस ओडिशा बंद का आह्वान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस्तीफा नहीं देने पर कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। वहीं, माकपा भी इस मुद्दे पर मास्टर कैंटीन चौक पर प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बीजद से क्या सवाल पूछा?

भाजपा के महासचिव बिरंची नारायण त्रिपाठी ने बीजद के नैतिक रुख पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब बीजद सत्ता में थी और उसके कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, तब कितने मंत्रियों ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया था। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पाठ्यपुस्तकों की गलतियों की जांच ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। मामले में एससीईआरटी के एक पूर्व निदेशक को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तीन सहायक निदेशकों को निलंबित किया गया है और छह अन्य अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed