सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP leader Amol Mitkari raises questions about Ajit Pawar's death The papers didn burn but the bodies did

'अचानक बदले गए पायलट': अजित पवार की मौत पर NCP नेता के सवाल- कागज नहीं जले, जल गई लाशें; CBI जांच की मांग की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आखिरी पलों में रास्ता और पायलट अचानक बदले, कागज नहीं जले लेकिन लाशें जल गईं। उन्होंने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। 

NCP leader Amol Mitkari raises questions about Ajit Pawar's death The papers didn burn but the bodies did
विमान हादसे में अजित पवार का निधन - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे है। कारण है कि बीते मंगलवार को दिग्गज नेता अजित पवार की एक भयानक विमान हादसे में जान चली गई। बारामती में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने आए अजित पवार का विमान लैडिंग से पहले क्रैश हो गया। इस हादसे ने राज्य को गमगीन कर दिया है। ऐसे में सवाल और जवाब की राजनीति के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी शुरू होती दिख रही है। 

Trending Videos


अजीत पवार के निधन के बाद एनसीपी विधायक और अजित पवार के करीबी माने जाने वाले अमोल मिटकरी का बड़ा बयान सामने आया है। पहले तो उन्होंने इस हादसे पर चिंता जताई। इसके बाद इस हादसे की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के एक बड़े नेता, अजीत दादा अब हमारे बीच नहीं रहे। हाल ही में जिला परिषद चुनाव हुए थे और वह बरामती चुनाव प्रचार के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Sanjay Raut: 'अजित पवार गुट के कुछ लोग ही नहीं चाहते दोनों का विलय हो', एनसीपी पर संजय राउत का बड़ा दावा

मिटकरी ने उठाए सवाल, जानिए
अजित पवार के निधन से जहां एक ओर राज्य भर में गम का माहौल है। वहीं दूसरी ओर मिटकरी ने हादसे को लेकर तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि अजित दादा के यात्रा के आखिरी पलों में रास्ता में अचानक बदलाव हुआ। पायलट भी अचानक बदले गए। मिटकरी ने सवाल उठाया कि एक भी कागज का टुकड़ा नहीं जला, लेकिन लाशें जल गईं। इससे कुछ सवाल खड़े होते है और कुछ शक पैदा होता है।

मिटकरी ने आगे कहा कि मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सीबीआई जांच का आदेश देकर न्याय सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। मिटकरी ने बताया कि सीएम ने आश्वासन दिया है कि सीबीआई जांच की जाएगी। इसके साथ ही मिटकरी ने यह भी बताया कि सीएम फडणवीस ने इस बात का भी आश्वासन दिया है कि वे खुद अगले हफ्ते केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे, जिससे मामले की उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra Politics: NCP के विलय को CM देवेंद्र फडणवीस ने बताया अफवाह, बोले- ऐसा होता तो मुझे पता होता

अजित पवार का निधन, राज्यभर में शोक की लहर

गौरतलब है कि मंगलवार 28 जनवरी का वो दिन, जब महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने देशभर की राजनीति और पवार परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही राज्यभर में माहौल गमगीन हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत पायलट कप्तान सुमित कपूर, को‑पायलट कप्तान शंभवी पाठक, उनके व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) विदिप जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली का निधन हो गया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed