{"_id":"69ac06ae87de52214f09aa5f","slug":"ncp-sp-leader-rohit-pawar-meets-kejriwal-seeks-help-to-raise-ajit-pawar-s-plane-crash-in-parliament-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajit Pawar Plane Crash: संसद में उठेगा अजित पवार के विमान हादसे का मुद्दा? केजरीवाल से NCP नेता ने की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ajit Pawar Plane Crash: संसद में उठेगा अजित पवार के विमान हादसे का मुद्दा? केजरीवाल से NCP नेता ने की मुलाकात
Sat, 07 Mar 2026 04:37 PM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:37 PM IST
सार
एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की विमान हादसे में मौत के मामले में उनके भतीजे रोहित पवार की तरफ से कई दावे किए गए हैं। इसी बीच उन्होंने दिल्ली में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है और उनसे समर्थन मांगा है। पढ़ें, इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने क्या कहा...
विज्ञापन
केजरीवाल से मिले रोहित पवार
- फोटो : X @RRPSpeaks
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीपी शरद गुट के नेता रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु की आपराधिक जांच में सहयोग का अनुरोध किया। एनसीपी शरद गुट नेता ने बताया कि केजरीवाल ने उन्हें संसद में इस मुद्दे को उठाने में सहायता का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें - Khabaron Ke Khiladi: बिहार की सत्ता से नीतीश की विदाई के क्या मायने, खबरों के खिलाड़ी ने बताई अंदर की बात
महाराष्ट्र में हमें न्याय नहीं मिल रहा है- रोहित
वहीं, केजरीवाल से मुलाकात के बाद रोहित पवार ने पत्रकारों से कहा, 'हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अजित दादा को न्याय मिले, चाहे उनकी मृत्यु दुर्घटना हो या राजनीतिक साजिश। इसके लिए गहन आपराधिक जांच बेहद जरूरी है। महाराष्ट्र में हमें न्याय नहीं मिल रहा है। महाराष्ट्र पुलिस ने हमारी एफआईआर दर्ज नहीं की है और सीआईडी जांच बहुत धीमी गति से चल रही है।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर महाराष्ट्र में इतने प्रभावशाली नेता को न्याय नहीं मिल पा रहा है, तो सत्ता में बैठे लोगों का विरोध करने वाले सांसदों और अन्य लोगों के लिए संसद में इस मुद्दे को उठाना आवश्यक है।
विज्ञापन
मुद्दों को बारीकी से समझते हैं केजरीवाल- रोहित
रोहित पवार ने आगे कहा कि 'अरविंद केजरीवाल एक ऐसे नेता हैं जो मुद्दों को बारीकी से समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। हम अजित दादा के लिए न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि हमारे प्रयासों में उनका पूरा समर्थन रहेगा'
यह भी पढ़ें - IRIS Lavan: संकट में फंसे ईरान ने क्यों जताया भारत का आभार? US की बमबारी के बीच युद्धपोत की सुरक्षा पर की बात
रोहित पवार बोले- डीजीसीए में तत्काल सुधार जरूरी
इसके अलावा, उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) में सुधारों की तत्काल आवश्यकता पर भी बल दिया। डीजीसीए के वर्तमान कामकाज को भ्रष्ट और समस्याग्रस्त बताते हुए रोहित पवार ने कहा कि आवश्यक सुधारों से जनता को व्यापक लाभ होगा।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन