सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET paper leak row parliamentary panel meeting on pen paper vs cbt

NEET: नीट पेपर लीक मामले पर आज संसदीय समिति की बैठक; पेन-पेपर बनाम सीबीटी पर होगा मंथन

एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Jun 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार

नीट पेपर लीक विवाद में आज संसदीय समिति की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे होनी है, जिसमें पेपर पेन-पेपर से कराने या कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा कराने के मुद्दे पर प्रमुख तौर पर मंथन होगा। 

NEET paper leak row parliamentary panel meeting on pen paper vs cbt
नीट पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीट पेपर लीक मामले पर आज शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय समिति की बैठक होगी। इस बैठक में इस बात पर मंथन होगा कि परीक्षा पेन और पेपर से कराई जाए या फिर कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी) पर विचार किया जाए। समिति की बैठक संसद भवन के एवेन्यू एक्सटेंशन स्थित समिति कक्ष में सुबह 11 बजे होगी। 


सीबीएसई परीक्षा में मार्किंग के मुद्दे पर भी बैठक करेगी संसदीय समिति
संसदीय समिति मंगलवार को भी सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में ऑन स्क्रीन मार्किंग और छात्रों को होने वाली परेशानी के मुद्दे पर भी चर्चा करेगी। समिति सीबीएसई की कक्षा 9 और 10 में तीन भाषा सूत्र के मामले पर भी विचार विमर्श करेगी। दोनों परीक्षाओं को लेकर विवाद चल रहा है और इस मुद्दे पर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। लीक की आशंका के चलते परीक्षा को रद्द कर दिया गया था और अब 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीट पेपर लीक मामले में अभी तक सीबीआई ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें लातूर का एक डॉक्टर और पुणे स्थित कोचिंग संस्थान का फैकल्टी सदस्य शामिल है। 
विज्ञापन
Trending Videos


सीयूईटी परीक्षा में भी तकनीकी गड़बड़ी पर विवाद
हाल ही में आयोजित हुई सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में भी कुछ जगहों पर तकनीकी खामियां देखने को मिलीं, जिसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए ने घोषणा की है कि तकनीकी खराबी से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। 

नीट पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है और सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूपीएससी बड़े पैमाने पर परीक्षा करवाता है, वहां कभी पेपर लीक नहीं हुआ। एनटीए को यूपीएससी से सीखने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed