सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra mlc polls mahayuti seat sharing formula bjp contest on lion share

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति में सीटों का बंटवारा, भाजपा 11 तो शिवसेना जानिए कितनी सीटों पर लड़ेगी

आईएएनएस, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Jun 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र में विधानपरिषद चुनाव के लिए सत्ताधारी महायुति में सीटों का बंटवारा हो गया है। इस बंटवारे के तहत भाजपा सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ना-नुकर के बाद शिवसेना भी मान गई है। 18 जून को चुनाव होना है। 

maharashtra mlc polls mahayuti seat sharing formula bjp contest on lion share
महाराष्ट्र में महायुति के बीच सीट सीटों का बंटवारा - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। 18 जून को होने वाले चुनाव में भाजपा 11, शिवसेना 4 और एनसीपी 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन सोमवार को है। स्थानीय निकायों में अपनी मजबूत संख्या के आधार पर भाजपा ने सबसे ज्यादा 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इनमें 10 सीटों पर छह साल के कार्यकाल के लिए चुनाव होना है और एक सीट नागपुर पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार उतारा गया है।


इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी भाजपा
भाजपा ने अहमदनगर से प्राजक्त तानपुरे, नागपुर उपचुनाव से डॉ. राजीव पोतदार, अमरावती से प्रवीण पोटे पाटिल, भंडारा-गोंदिया से अविनाश ब्रह्मांकर, सांगली-सातारा से धैर्यशील कदम, सोलापुर से राजेंद्र राउत, छत्रपति संभाजीनगर-जालना से सुहास शिरसाट, नांदेड़ से अमर राजुरकर, उस्मानाबाद-लातूर-बीड़ से बसवराज पाटिल और जलगांव से नंदकिशोर महाजन को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने वर्धा-चंद्रपुर गढ़चिरौली सीट से अरुण लखानी को उम्मीदवार बनाया है, जो एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले के रिश्तेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना को मिलीं चार सीटें
उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे शुरुआत में 7 सीटों की मांग कर रहे थे, लेकिन भाजपा नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद शिवसेना चार सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमत हो गई। शिवसेना ने ठाणे से रवींद्र फाटक, नासिक से नरेंद्र दराडे, परभणी से सईद खान और यवतमाल से शीतल संजय राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र MLC चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, अरुण लखाणी सहित मैदान में कई बड़े नाम

एनसीपी की दो सीटों पर ये नेता लड़ेंगे चुनाव
वहीं, सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने अपनी मांग पर अडिग रहते हुए 2 सीटें हासिल कीं। पार्टी ने पुणे सीट पर विक्रम काकड़े और रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग (कोंकण) सीट से पूर्व विधायक अनिकेत तटकरे को उम्मीदवार बनाया है। महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत और खींचतान के बाद यह समझौता हुआ है, जिसे आगामी स्थानीय निकाय और विधानसभा राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed