सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From Domestic Help to Minister: Who is Kalita Majhi, the New Face in CM Suvendu Adhikari’s Cabinet?

कभी घरेलू सहायिका रही महिला बनीं मंत्री: बंगाल की नई कैबिनेट में कलिता माझी कौन? CM शुभेंदु की टीम में शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Mon, 01 Jun 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में आउसग्राम से विधायक बनीं 32 वर्षीय कलिता माझी को मंत्री बनाया गया है। कभी चार घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर 2500 रुपये महीना कमाने वाली कलिता ने आर्थिक तंगी के बावजूद राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

From Domestic Help to Minister: Who is Kalita Majhi, the New Face in CM Suvendu Adhikari’s Cabinet?
कलिता माझी बनीं मंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद हुए पहले मंत्रिमंडल विस्तार में एक ऐसा नाम शामिल हुआ है, जिसकी कहानी संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक उभार की मिसाल बन गई है। पूर्व बर्धमान जिले की आउसग्राम विधानसभा सीट से विधायक बनीं 32 वर्षीय कलिता माझी को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।

कभी चार घरों में खाना बनाने और साफ-सफाई का काम करने वाली कलिता माझी आज राज्य सरकार में मंत्री पद तक पहुंच गई हैं। घरेलू सहायिका के रूप में काम करते हुए वह हर महीने करीब 2500 रुपये कमाती थीं। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने हालात के आगे हार नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलिता ने चुनाव प्रचार के लिए अपने काम से करीब डेढ़ महीने की छुट्टी ली थी। इस दौरान वह घर-घर जाकर लोगों से मिलीं, उनकी समस्याएं सुनीं और अपने लिए समर्थन मांगा। उनका सीधा जुड़ाव और जमीनी पहचान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी।

विज्ञापन
Trending Videos

बूथ कार्यकर्ता से मंत्री तक का सफर

कलिता माझी पिछले करीब दस वर्षों से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत बूथ स्तर की कार्यकर्ता के रूप में की थी। भाजपा ने उन्हें 2021 विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्हें करीब 41 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन जीत नहीं मिली।

इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा बनाए रखा और 2026 के चुनाव में दोबारा टिकट दिया। इस बार उन्होंने औसग्राम सीट से 12,535 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचने का सपना पूरा किया। अब मंत्री बनकर उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

साधारण परिवार से आती हैं कलिता

कलिता माझी पूर्व बर्धमान जिले के मंगलकोट के काशेमनगर गांव की रहने वाली हैं। उनके परिवार में सात बहनें और एक भाई हैं। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। पति पेशे से प्लंबर हैं और उनका बेटा पार्थ आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

चुनावी हलफनामे के अनुसार, कलिता की कुल संपत्ति करीब 1.61 लाख रुपये है, जिसमें बैंक जमा, नकदी और एलआईसी पॉलिसियां शामिल हैं। उनके पति के नाम 871 वर्ग फुट का एक मकान है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

भाजपा की 'ग्रासरूट लीडरशिप' की मिसाल

कलिता माझी की जीत और मंत्री पद तक पहुंच को भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें पार्टी जमीनी स्तर से जुड़े और आम लोगों की समस्याओं को समझने वाले चेहरों को आगे बढ़ा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा था कि पार्टी प्रतिभा और मेहनत को पहचानती है, चाहे व्यक्ति किसी भी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि से आता हो।

घरेलू सहायिका से मंत्री तक का कलिता माझी का सफर न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता की कहानी है, बल्कि यह राजनीति में सामाजिक समावेशन और आम लोगों के प्रतिनिधित्व की भी एक मिसाल बनकर उभरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed