फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET-UG exam irregularities CBI arrests private school owner from Godhra

Gujarat: नीट यूजी परीक्षा में अनियमितता मामले में सीबीआई की कार्रवाई, गोधरा से निजी स्कूल का मालिक गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 08:37 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 30 Jun 2024 08:37 PM IST
सार

NEET-UG: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के गोधरा के एक निजी विद्यालय के मालिक दीक्षित पटेल को गिरफ्तार किया है। दीक्षित पटेल पर नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितता में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
NEET-UG exam irregularities CBI arrests private school owner from Godhra
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितता के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के गोधरा के एक निजी विद्यालय के मालिक दीक्षित पटेल को गिरफ्तार किया है। दीक्षित पटेल पर नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितता में शामिल होने का आरोप है। उन पर नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क में होने का संदेह है। इस संदेह के आधार पर सीबीआई ने दीक्षित पटेल के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


दीक्षित पटेल को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया
दीक्षित पटेल जय जलाराम स्कूल के मालिक हैं, जो कि पंचमहाल जिले के गोधरा के पास स्थित है। इस स्कूल में भी नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन हुआ था। दीक्षित पटेल को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। सरकारी वकील राकेश ठाकोर का कहना है कि दीक्षित पटेल को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई उन्हें अहमदाबाद ले गई है। राकेश ठाकोर ने कहा, ‘गुजरात सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। दीक्षित पटेल को रिमांड पर लेने के लिए अहमदाबाद स्थित अदालत में ले जाया जाएगा।’
विज्ञापन


छात्रों से पैसे लेकर नीट परीक्षा पास कराने का गोरखधंधा
इससे पहले नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितता के मामले में सीबीआई ने 27 जून को दीक्षित पटेल से पूछताछ की थी। सीबीआई ने कुछ छात्रों के परिजनों के भी बयान दर्ज किए। इस मामले में जय जलाराम स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आपको बता दें कि नीट में गड़बड़ी करने के आरोप में गुजरात से पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, छात्रों से पैसे लेकर नीट परीक्षा पास कराने का गोरखधंधा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय जलाराम स्कूल में भी था परीक्षा का केंद्र
पांच मई को देशभर में नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया था। जय जलाराम स्कूल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दीक्षित पटेल पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा में पास होने में मदद करने के लिए अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये की मांग की थी। नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप में गुजरात से अब कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed