{"_id":"698e4f12a33c9cf38701af65","slug":"news-updates-13-feb-odisha-mayurbhanj-3-killed-tractor-fall-into-river-half-of-sanctioned-posts-in-dgca-vacant-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"News Updates: ओडिशा में नदी में ट्रैक्टर गिरने से तीन की मौत; डीजीसीए में स्वीकृत 1,630 पदों में लगभग आधे खाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Updates: ओडिशा में नदी में ट्रैक्टर गिरने से तीन की मौत; डीजीसीए में स्वीकृत 1,630 पदों में लगभग आधे खाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओडिशा के मयूरभंज में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक ट्रैक्टर नदी में गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना जिले के करंजिया ब्लॉक के अंतर्गत मुर्गासाही गांव के पास हुई। ट्रैक्टर में सवार आठ लोग झुमकाकुदर गांव से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नबकृष्ण नायक ने बताया कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह देव नदी में गिर गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को करंजिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
Trending Videos
डीजीसीए में स्वीकृत 1,630 पदों में लगभग आधे खाली
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) में स्वीकृत 1,630 पदों में से 787 पद रिक्त हैं। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो में कुल 598 स्वीकृत पदों में से 230 पद रिक्त हैं। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि नागरिक उड्डयन के भविष्य के विस्तार को देखते हुए 1,630 पदों में से 426 तकनीकी व 15 गैर-तकनीकी पद 2022 से 2024 की अवधि के दौरान सृजित किए हैं। बीते चार महीनों में मानव संसाधन को मजबूत करने के लिए डीजीसीए में 15 अधिकारियों-कर्मचारियों और नौ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टरों (एफओआई) ने कार्यभार संभाला है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के 1,279 पद रिक्त : एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसीओ) के 5,537 स्वीकृत पदों में से भी 1,279 पद खाली हैं। मोहोल ने कहा, देश में हवाई यातायात का संचालन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) करता है, जो एकमात्र हवाई नेविगेशन सेवा प्रदाता है। इस वित्त वर्ष में अब तक 4,320 एटीसी कर्मियों को सात प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण दिया गया है।
श्रमिक और आर्थिक नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के बंद का देशभर में मिला-जुला असर
केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की एक दिवसीय हड़ताल का देशभर में मिला-जुला असर देखने को मिला। अधिकांश राज्यों में सामान्य जनजीवन काफी हद तक प्रभावित नहीं हुआ। ट्रेड यूनियनों ने ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, गोवा, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में गेट मीटिंग और प्रदर्शन किए। यूनियनों का दावा है कि 30 करोड़ से अधिक मजदूरों, किसानों और अन्य वर्गों ने आंदोलन में भाग लिया। संयुक्त किसान मोर्चा और कृषि श्रमिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। दिल्ली में औद्योगिक क्षेत्रों में जुलूस निकाले गए और जंतर-मंतर पर सभा हुई। वहीं अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने कहा कि देशभर में बाजार खुले रहे, व्यापार सामान्य रहा। ओडिशा में भुवनेश्वर, बालासोर, बेरहामपुर और संबलपुर में सड़क जाम के कारण सार्वजनिक परिवहन, बाजार और शिक्षण संस्थान प्रभावित हुए। झारखंड में बैंकिंग, बीमा और कोयला क्षेत्र पर असर पड़ा, जबकि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे और खनन गतिविधियां आंशिक रूप से प्रभावित हुईं।
इंटेल कॉर्प पर 27.38 करोड़ का जुर्माना वारंटी नीति पर सीसीआई की कार्रवाई
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कंप्यूटर चिप निर्माता कंपनी इंटेल कॉर्प पर 27.38 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने यह कार्रवाई भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के जरिये प्रतिस्पर्धा विरोधी आचरण अपनाने के आरोप में की है। आयोग के अनुसार, इंटेल ने डेस्कटॉप के लिए बॉक्स्ड माइक्रो प्रोसेसर (बीएमपी) के बाजार में अपनी प्रभावी स्थिति का दुरुपयोग किया। जांच में पाया गया कि भारत में लागू की गई विशेष वारंटी नीति, चीन, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में लागू वारंटी नीतियों की तुलना में भेदभावपूर्ण थी। सीसीआई ने कहा कि इस नीति के कारण उपभोक्ताओं और समानांतर आयातकों के विकल्प सीमित हुए, जिससे भारतीय उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। यह नीति आठ वर्षों तक लागू रही। आयोग ने इंटेल के प्रासंगिक औसत कारोबार के आठ प्रतिशत के आधार पर जुर्माना निर्धारित किया। हालांकि, 1 अप्रैल 2024 से इस नीति को वापस लेने जैसे राहतकारी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जुर्माने की राशि घटाकर 27.38 करोड़ रुपये तय की गई।
पशु चिकित्सकों की भूमिका अर्थव्यवस्था में अहम : भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पशु चिकित्सकों की देश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका है। पशु चिकित्सकों की अपनी जिम्मेदारियों को पारंपरिक दायरे से आगे बढ़ाकर देखना चाहिए। भागवत ने कहा, पशु चिकित्सक केवल जानवरों के विशेषज्ञ नहीं, बल्कि समाज के महत्वपूर्ण भागीदार और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले हैं। उन्होंने मानव, पशु और प्रकृति के बीच संतुलित सह-अस्तित्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
केरल हाईकोर्ट के सात अतिरिक्त जज हुए स्थायी
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बृहस्पतिवार को केरल हाईकोर्ट में सात अतिरिक्त जजों को स्थायी जज नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह फैसला मुख्य जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। कॉलेजियम की ओर से जिन नामों को स्वीकृति दी गई है, उनमें जस्टिस अब्दुल हाखिम मुल्लापल्ली अब्दुल अजीज, जस्टिस स्याम कुमार वडक्के मुदावक्कट, जस्टिस हरिशंकर विजयन मेनन, जस्टिस मनु श्रीधरन नायर, जस्टिस ईश्वरन सुब्रमणि, जस्टिस मनोज पुलंबी माधवन व जस्टिस मरक्कापरंबिल भार्गवन स्नेहलता शामिल हैं। अब इनकी स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।
लूथरा भाइयों की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
गोवा की एक अदालत ने नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। पिछले साल दिसंबर में उत्तरी गोवा के अरापोरा स्थित इस नाइट क्लब में आग लगी थी, जिसमें 25 की मौत हो गई थी और 50 घायल हुए थे। हादसे के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे, जिन्हें 17 दिसंबर को वहां से वापस लाया गया था। फिलहाल दोनों कोलवाले सेंट्रल जेल में बंद हैं। पीड़ितों के परिजनों के वकील ने इसे न्याय की जीत बताया है।
वायुसेना अब ब्रिटिश पायलटों को देगी प्रशिक्षण
भारतीय वायुसेना अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स के पायलटों को प्रशिक्षित करेगी। नई दिल्ली में आयोजित 19वीं भारत-ब्रिटेन एयर स्टाफ टॉक्स में यह फैसला लिया गया। समझौते के तहत, भारतीय वायुसेना के तीन क्वालिफाइड फ्लाइट इंस्ट्रक्टर ब्रिटेन के आरएएफ वैली बेस पर तैनात होंगे। यह केंद्र ब्रिटिश फाइटर जेट पायलटों का मुख्य प्रशिक्षण आधार है।
नौसेना ने संभाली महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यबल की कमान
रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि नौसेना ने संयुक्त समुद्री बलों (सीएमएफ) के अंतर्गत बहुराष्ट्रीय कार्यबल की कमान संभाल ली है। यह हिंद महासागर क्षेत्र और उससे भी आगे की सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा एवं क्षमता विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। संयुक्त कार्यबल (सीटीएफ) 154 विशेष रूप से सीएमएफ के सदस्य देशों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर केंद्रित है।