{"_id":"6a51747fa02e1740cd014706","slug":"news-updates-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: गृह मंत्री शाह ने तटीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने पर दिया जोर; IRCTC वेबसाइट में बदलाव, बुकिंग होगी आसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: गृह मंत्री शाह ने तटीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने पर दिया जोर; IRCTC वेबसाइट में बदलाव, बुकिंग होगी आसान
Sat, 11 Jul 2026 04:09 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 11 Jul 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तटीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने पर जोर देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस अधीक्षकों से अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मत्स्य बंदरगाहों (फिशिंग हार्बर) पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी जगहों पर केवल स्थायी पुलिस कर्मियों को ही तैनात किया जाना चाहिए। सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शाह ने मत्स्य पालन विभाग को निर्देश दिया कि वे सभी जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) और एसपी को पत्र लिखकर अपने-अपने जिलों के सभी मछली पकड़ने के केंद्रों की सूची केंद्र सरकार को सौंपने के लिए कहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से विकसित नभमित्र एप का अधिक व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि बड़ी संख्या में मछुआरे इसे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकें। उन्होंने मछुआरों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और अधिक सुलभ बनाए जाने पर जोर दिया। गृह मंत्री ने बंदरगाह सुरक्षा ब्यूरो की स्थापना में हुई प्रगति का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। इसमें केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल हुए। शाह ने निर्देश दिया कि ब्यूरो में केवल उन्हीं निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाए जिन्हें सीआईएसएफ की ओर से प्रशिक्षित किया गया हो।
विज्ञापन
भारत-यूके व्यापार समझौता : पेट्रोल डीजल कारों पर आयात शुल्क घटा, 15 जुलाई से मिलेगी राहत
भारत और ब्रिटेन के बीच हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत सरकार ने ब्रिटेन में निर्मित वाहनों के आयात पर रियायती सीमा शुल्क का लाभ लेने की प्रक्रिया अधिसूचित कर दी है। समझौता 15 जुलाई से लागू होगा। इसके तहत पहले वर्ष में ब्रिटेन से 20,000 पेट्रोल और डीजल यात्री कारों के आयात पर रियायती सीमा शुल्क का लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि अब भारतीय बाजार में आने वाली ब्रिटिश कारों की कीमतें कम हो सकती हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के अनुसार, 15 वर्षों में 3.78 लाख पारंपरिक इंजन (पेट्रोल-डीजल) यात्री कारों के आयात की अनुमति दी जाएगी। इस अवधि में आयात शुल्क चरणबद्ध तरीके से मौजूदा लगभग 110 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया जाएगा। समझौते के पहले वर्ष में पूरी तरह निर्मित 20,000 कारों के आयात की अनुमति दी गई है। पांचवें वर्ष तक कुल कोटा बढ़कर 37,000 कारों तक पहुंच जाएगा और सभी श्रेणियों में आयात शुल्क घटकर 10 फीसदी रह जाएगा। 3,000 सीसी से अधिक पेट्रोल और 2,500 सीसी से अधिक डीजल इंजन वाली कारों के लिए 10,000 इकाइयों का कोटा तय किया गया है।

आईआरसीटीसी वेबसाइट में बदलाव, सभी क्लास की सीट एक साथ दिखेंगी, बुकिंग होगी आसान
ट्रेन टिकट बुकिंग को आसान और तेज बनाने के लिए भारतीय रेलवे नई आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा वर्जन जल्द लॉन्च करने जा रहा है। नई वेबसाइट में यात्रियों के लिए चार बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप और फ्लैशिंग ग्राफिक्स हटाए गए हैं। वहीं, सभी क्लास में सीट उपलब्धता एक साथ दिखेगी, टिकट बुकिंग के स्टेप कम होंगे और दोबारा टिकट बुक करना भी आसान होगा। रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को जयपुर स्थित एमएनआईटी के छात्रों को नई वेबसाइट का बीटा वर्जन दिखाकर उनसे फीडबैक लिया है। दरअसल, एमएनआईटी के छात्रों ने ही सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट की कमियों की ओर ध्यान दिलाया था। इसके बाद दस जुलाई को जयपुर में छात्रों से बीटा वर्जन की समीक्षा कराई गई। रेलवे के मुताबिक, नई वेबसाइट को भारतीय रेलवे के नए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के साथ जोड़ा जा रहा है। रिजर्वेशन सिस्टम का अपग्रेड भी साथ-साथ चल रहा है। नई सुविधाओं वाली वेबसाइट अगले कुछ दिनों में उपलब्ध होगी।

बंगलूरू : होमवर्क न करने पर 20 रुपये का जुर्माना, 13 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या
बंगलूरू के अनेकल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्कूल का होमवर्क पूरा न करने पर 20 रुपये का जुर्माना लगाए जाने के बाद 13 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह जब मां उसे जगाने गई, तो वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती थी और उसने एक नोट लिखकर आत्महत्या के पीछे की वजह बताई है। उसने लिखा कि स्कूल स्टाफ ने उसे परेशान और जलील किया। होमवर्क न करने पर शिक्षक ने सजा दी और 20 रुपये का जुर्माना भरने को कहा। उसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) देने की धमकी भी दी गई, जिससे वह काफी तनाव में आ गई। हालांकि, नोट में किसी विशिष्ट शिक्षक का नाम नहीं है। परिवार ने स्कूल स्टाफ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मां ने बताया कि शिक्षकों ने उसे प्रताड़ित किया। उसने एक दिन स्कूल से छुट्टी ली थी, लेकिन अपने साथ हुई घटना के बारे में बहन या किसी और को कुछ नहीं बताया। सूर्यनगर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।