फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nishikant-dubey-karti-chidambaram-verbal-spat-outside-parliament-video-monsoon-session

Video: संसद के बाहर बढ़ी सियासी गर्मी, निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप; कार्ति चिदंबरम ने दिया क्या जवाब?

Tue, 28 Jul 2026 10:34 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 28 Jul 2026 10:34 PM IST
सार

संसद में दिनभर चली राजनीतिक तनातनी का असर परिसर के बाहर भी देखने को मिला। विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के बीच तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
nishikant-dubey-karti-chidambaram-verbal-spat-outside-parliament-video-monsoon-session
निशिकांत दुबे और कार्ति चिदंबरम के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

संसद में मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच तीखी नोंकझोक के कई मामले सामने आए। प्रियंका गांधी की नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से लेकर अखिलेश यादव के प्रधान के इस्तीफे से प्रधानमंत्री को बचाने के बयान चर्चा में रहे। इसी दौरान संसद के बाहर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के बीच एक बहस का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता निशिकांत दुबे एक सांसद के ब्रिटेन की एक फर्म से संबंध होने का आरोप लगा रहे हैं। इसके जवाब में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम जवाब देते हुए नजर आते हैं कि वो निदेशक क्यों हैं? मैं आपको बताऊंगा कि कंपनी कैसे काम करती है? इतना कहने के बाद कार्ति चिदंबरम संसद की ओर आगे बढ़ गए। दुबे और चिदंबरम के बीच यह बहस ज्यादा लंबी नहीं चली। 
विज्ञापन

लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने किससे कहा- 'खुद मियां फजीहत, दूसरों को नसीहत'
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 पर बहस के दौरान विपक्ष के नेताओं, विशेषकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उपायों का समर्थन करने के बजाय राजनीति में लिप्त हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए, ठाकुर ने कहा, "मैं केवल इतना ही कहना चाहूंगा: 'खुद मियां फजीहत, दूसरों को नसीहत'।"

ठाकुर ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वह कांग्रेस नेता की "बेचैनी और छटपटाहट" को समझते हैं, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री के आवास में प्रवेश का अवसर नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को लगा कि देश के युवाओं ने, न अखिलेश ने, न किसी राजनीतिक दल ने उनसे पूछा, तो वह क्या करें? इसलिए उन्होंने वही किया जो किसी भी विपक्ष के नेता को नहीं करना चाहिए - वह प्रधानमंत्री के आवास के बाहर जाकर लेट गए।"

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर अनुचित साधनों के खिलाफ उपायों पर उनके पिछले रुख के लिए निशाना साधते हुए, ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार के दौरान लाए गए नकल-विरोधी कानून को याद किया। उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा कि जब उनके पिता मुलायम सिंह यादव सत्ता में थे, तब उन्होंने क्या भाषण दिए थे। ठाकुर ने अखिलेश के भाषणों का हवाला देते हुए कहा कि वह कहते थे कि "हम सभी ने थोड़ी बहुत नकल की होगी, थोड़ी बहुत नकल चलती है, अगर सब थोड़ी-थोड़ी करें तो क्या होगा, जब हम सत्ता में आएंगे तो क्या होगा - हम नकल करने वालों को जाने देंगे, सपा को वोट दें।"

प्रियंका गांधी के किस बयान पर हुआ हंगामा?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने नया शिक्षा मंत्री चुना, एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसने एक गर्भवती रेप पीड़िता के दोषियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की।'' इस पर स्पीकर ने उनको टोका और सत्तापक्ष के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। 


संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा, ''प्रियंका गांधी ने जो कहा, हमारे नए शिक्षा मंत्री पर जो टिप्पणी की, वह चरित्र हनन है एक तरीके से। हम उम्मीद नहीं करते ऐसी बातों की। इसे रिकॉर्ड से हटाया जाए। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर संसद में डिबेट के स्तर को ना गिराएं। जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए। अगर आप ऑथेंटिकेट नहीं कर सकती हैं तो माफी मांगनी चाहिए।'' हालांकि इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वो इसका प्रमाण उपलब्ध कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed