सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NITI Aayog Meeting Updates PM Modi Remarks Chief Ministers of states Viksit Bharat Theme hindi news updates

NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक शुरू, PM मोदी कर रहे अध्यक्षता; मुख्यमंत्रियों संग विकसित भारत पर मंथन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Thu, 11 Jun 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार

NITI Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि समेत कई अहम हस्तियां शामिल हो रही है। इस दौरान विकसित भारत पर मंथन किया जाएगा।

NITI Aayog Meeting Updates PM Modi Remarks Chief Ministers of states Viksit Bharat Theme hindi news updates
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीएम मोदी
विज्ञापन

विस्तार

आज नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI) आयोग की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की बैठक का विषय- ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है। इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों समेत उपराज्यपाल भी अपने विचार रखेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में समावेशी मानव विकास के ढांचे पर चर्चा होगी। 




नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक, 'विकसित भारत' पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 11वीं बैठक का विषय 'टीम इंडिया' की प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप है। इसका लक्ष्य हर भारतीय के कल्याण और विकास पर केंद्रित है। इसमें आयु, क्षेत्र, लिंग या सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि का कोई भेद नहीं होगा। गवर्निंग काउंसिल बैठक में इस दृष्टिकोण को साकार करने पर विचार होगा। इसे देश के प्रत्येक नागरिक के लिए ठोस परिणामों में बदलने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास और स्थायी रोजगार के अवसर पर चर्चा
इस बैठक में अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल होंगे। वे समावेशी मानव विकास ढांचे पर चर्चा करेंगे। उद्यमिता को बढ़ावा देने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा। कौशल विकास और स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी बात होगी।
विज्ञापन


समावेशी विकास के मुख्य स्तंभ
यह ढांचा चार मुख्य स्तंभों पर आधारित है। इनमें मूलभूत मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल शामिल हैं। उत्पादक रोजगार, उद्यमिता और विकेन्द्रीकृत वृद्धि भी एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण तथा सभी के लिए समानता और गरिमा अन्य स्तंभ हैं।

कार्यान्वयन और सिफारिशों पर मंथन
चर्चा में एक कार्यान्वयन रोडमैप तैयार करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसमें शासन, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और साझेदारी जैसे कारक शामिल होंगे। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों पर भी विचार करेगी। यह सम्मेलन 26 से 28 दिसंबर, 2025 तक आयोजित हुआ था। सिफारिशों में प्रारंभिक बचपन शिक्षा, स्कूली शिक्षा, कौशल विकास, उच्च शिक्षा और खेल जैसे विषय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed