सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Nitish Kumar Rajya Sabha Candidature Updates Bihar Politics JDU Meeting on Rajya Sabha Chunav 2026 hindi news

Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं? बिहार के CM को लेकर अटकलें तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Wed, 04 Mar 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं? राज्य की सियासत से जुड़ी यह खबर सोशल मीडिया होते हुए मुख्य धारा तक पहुंच गई। दावा है कि बिहार के सीएम भाजपा से होंगे, निशांत डिप्टी सीएम और नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। अमर उजाला की इस रिपोर्ट में जानिए इस बड़ी राजनीतिक हलचल से जुड़े तमाम अपडेट्स

Nitish Kumar Rajya Sabha Candidature Updates Bihar Politics JDU Meeting on Rajya Sabha Chunav 2026 hindi news
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं? होली के दिन यह चर्चा तेजी से उठी है कि नीतीश कुमार एक बार फिर केंद्र की राजनीति में जा रहे हैं। लेकिन, खास बात यह कि इस खबर की जानकारी जनता दल यूनाईटेड को भी पहले सोशल मीडिया से मिली और फिर मुख्य धारा के मीडिया से। जदयू दफ्तर से लेकर सीएम नीतीश कुमार के आवास तक होली का रंग चढ़ा है। राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू के दो प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने में हो रही देर के कारण इस चर्चा को और बल मिल गया।

Trending Videos


नीतीश की उम्मीदवारी पर बिहार से दिल्ली तक हलचल...
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो प्रत्याशियों की सूची कल ही जारी हो गई थी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की जानकारी भी दे दी। इसके बाद रात तक जदयू के दोनों प्रत्याशियों का नाम घोषित होना था, लेकिन नहीं हुआ। होलिका दहन की शाम से निशांत कुमार को राज्यसभा के रास्ते राजनीति में लांच करने की चर्चा उड़ती रही और होली के दिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाए जाने की बात तो इस हद तक निकली कि दिल्ली तक में हलचल दिखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा की सीटों के कितने दावेदार, किन नामों पर अटकलें?
राजनीतिक खबरों में नीतीश की भावी सियासी पारी को लेकर में बड़ा दावा किया जा रहा है। बिहार की राजनीति से जुड़े जानकारों की कयासबाजी के मुताबिक नीतीश के बेटे निशांत को राज्य में बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी देने की तैयारियां की जा रही है। होलिका दहन की शाम निशांत राज्यसभा जा रहे थे, फिर सम्राट चौधरी को सीएम बनाते हुए उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा चल निकली। चर्चा यह कि निशांत के जिम्मेदारी संभालने के पहले नीतीश अपनी नई संसदीय पारी शुरू कर राज्यसभा चले जाएंगे। इन चर्चाओं के संबंध में 'अमर उजाला' ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) में जिससे भी पूछा, सभी ने कहा कि होली है...बुरा नहीं मानना है। 

जदयू ने दो नेताओं को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी
इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस सूची में बिहार से आने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। एनडीए की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया। वह एनडीए के घटक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जहां तक जदयू का सवाल है, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर केंद्रीय मंत्री हैं और उन्हें बनाए रखने के लिए राज्यसभा का टिकट देना तय है। एक टिकट शेष है, जिसपर नाम तय नहीं हुआ है। उसी टिकट को लेकर नीतीश का नाम चलाया जा रहा है।


बिहार से राज्यसभा प्रत्याशियों की ये खबरें भी पढ़ें- क्या विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद बदली सियासत?
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की घोषणा के बाद से ही बिहार में बड़े स्तर पर राजनीतिक बदलाव की कयासबाजी हो रही है। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से ही प्रदेश के राजनीतिक पंडित इस बात पर माथापच्ची कर रहे हैं कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में केंद्रीय रेल मंत्री का दायित्व संभाल चुके नीतीश कुमार एक बार फिर दिल्ली की संसदीय पारी शुरू कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed