Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha puts district collectors on alert ahead of possible cyclone

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: ओडिशा के 13 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट; किन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम?

Fri, 13 Nov 2026 04:24 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने तटीय और दक्षिणी जिलों में अलर्ट जारी किया है। 20 नवंबर तक किन इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का खतरा है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Odisha puts district collectors on alert ahead of possible cyclone
बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान का अनुमान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को राज्य के तटीय और दक्षिणी इलाकों के जिलाधिकारियों को अलर्ट किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका जताई है। यह तूफान 16 नवंबर की शाम के आसपास आ सकता है।
विज्ञापन


क्या ओडिशा पर भी पड़ेगा चक्रवात का असर?
आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि आईएमडी ने अभी तक राज्य सरकार को इस संभावित तूफान के असर के बारे में जानकारी नहीं दी है।

पुजारी ने यहां पत्रकारों से कहा, आईएमडी ने अभी कोई अनुमान नहीं जताया है। लेकिन हमने पहले ही एहतियाती कदम उठा लिए हैं। हमने उत्तरी, दक्षिणी और तटीय इलाकों के जिलाधिकारियों को सूचना दे दी है। उन्हें समुद्र में संभावित तूफान को लेकर तैयार और सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे। वह आने वाले चक्रवात के संभावित असर का भी आकलन करेंगे।

बंगाल की खाड़ी में कब बनेगा चक्रवाती तूफान?
आईएमडी ने मुख्य सचिव को खास संदेश भेजा है। इसमें बताया गया है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। शुक्रवार सुबह यह मध्य अंडमान सागर और उससे सटे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ऊपर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मणिपुर: उखरुल में वाहनों पर गोलीबारी, दो महिलाओं समेत चार की हत्या; क्या पहाड़ी जिलों में फिर बढ़ रही हिंसा?

आईएमडी के मुताबिक, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की बहुत संभावना है। 14 नवंबर को यह स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद 15 नवंबर की सुबह के आसपास इसी इलाके में डिप्रेशन यानी दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

आईएमडी ने कहा, इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 16 नवंबर की शाम के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में और तेज होने की संभावना है।

किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ?
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार दोपहर के बुलेटिन में यलो अलर्ट जारी किया। इसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 18 और 19 नवंबर को केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, क्योंझर, मयूरभंज, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ शामिल हैं। 19 और 20 नवंबर को रायगढ़ा, गजपति, गंजाम और पुरी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं।


समुद्र में मछुआरों को जाने से क्यों रोका गया?
17 नवंबर को दक्षिणी ओडिशा के तट और उसके आसपास समुद्र में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इनकी रफ्तार 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। कुछ समय के लिए हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। समुद्र की स्थिति खराब से बेहद खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 17 नवंबर को दक्षिणी ओडिशा के तट और उसके आसपास समुद्र में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed