सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Officer posted in Bengal SIR strayed into Odisha and was beaten up by people mistaking him for a child lifter.

SIR: बंगाल एसआईआर में तैनात अधिकारी भटककर ओडिशा पहुंचे, बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा; 72 लोग गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 27 Feb 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में एसआईआर में तैनात दो अधिकारी गलती से ओडिशा के गांव में पहुंच गए। इस दौरान गांव वाले बच्चा अपहरण करने वाले गिरोह के सदस्य समझ कर उनपर हमला कर दिया। 

Officer posted in Bengal SIR strayed into Odisha and was beaten up by people mistaking him for a child lifter.
पश्चिम बंगाल में एसआईआर - फोटो : डीडी न्यूज
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल मेंं एसआईआर विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के लिए तैनात दो अधिकारी गलती से पड़ोसी राज्य ओडिशा के बालासोर जिले के एक गांव में घुस गए थे। वहां के स्थानीय लोगों ने उन पर बच्चा अपहरण करने वाले गिरोह के सदस्य होने के संदेह में हमला कर दिया था। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को उस समय की है, जब दो अधिकारी बालासोर जिले के रायबानिया पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में दाखिल हुए, जिसकी सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है।

Trending Videos

यह भी पढ़ें-  NCERT Book Row: कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- PM के लिए एनसीईआरटी का असली फुल फॉर्म है कुछ और

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा अपहरण गिरोह समझ कर किया हमला 

पुलिस के अनुसार, दोनों अधिकारियों को एसआईआर के काम के लिए सूक्ष्म पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। उन्हें पश्चिम बंगाल के नयाग्राम ब्लॉक के एक गांव का दौरा करना था, लेकिन वे गलती से ओडिशा के सीमावर्ती गांव में प्रवेश कर गए क्योंकि उनकी किराए की ऑटो-रिक्शा उस सटीक गांव का पता नहीं लगा पाई जहां उन्हें जाना था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों को उन पर बच्चा अपहरण करने वाले गिरोह का सदस्य होने का संदेह था। इस वजह से उन्होंने उन पर हमला किया।

यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद: बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अन्याय के खिलाफ अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम


72 लोगों को गिरफ्तार

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उन्हें अपना काम करने से रोका और पुलिस दल के साथ मारपीट भी की। कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों अधिकारियों को भीड़ से छुड़ा लिया।बालासोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन बेहरा ने शुक्रवार को पीटीआई को फोन पर बताया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक 72 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। रायबानिया पुलिस स्टेशन की प्रभारी इंस्पेक्टर चंपाबती सोरेन ने बताया कि एसआईआर के दोनों अधिकारियों को रायबानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed