सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Om Prakash Rajbhar says AIMIM State President must apologize, otherwise there will be a protest

UP: ओमप्रकाश राजभर बोले- एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष माफी मांगें, नहीं तो आंदोलन होगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 06 Apr 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने महाराज सुहेलदेव को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की थी। जिसे लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। 

Om Prakash Rajbhar says AIMIM State President must apologize, otherwise there will be a protest
कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में महाराज सुहेलदेव को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के कथित विवादित पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए माफी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।

Trending Videos


दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में महाराज सुहेलदेव की वीरता का उल्लेख करते हुए कहा था कि उन्होंने करीब एक हजार वर्ष पहले विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को पराजित किया था। इसी बयान के बाद शौकत अली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि महाराज सुहेलदेव का भारत के निर्माण या आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शौकत अली को इतिहास की जानकारी नहीं है और उन्हें पहले इतिहास की पुस्तकें पढ़नी चाहिए। उन्होंने एआईएमआईएम  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से भी अपील की कि वे अपने प्रदेश अध्यक्ष से माफी मंगवाएं, अन्यथा व्यापक आंदोलन होगा और पार्टी नेताओं का प्रदेश में निकलना मुश्किल हो जाएगा।

राजभर ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मायावती इस बयान का विरोध नहीं करते हैं, तो इसका अर्थ होगा कि वे भी महाराज सुहेलदेव के योगदान को नहीं मानते। उन्होंने आगे कहा कि यह विवादित पोस्ट एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया है, क्योंकि 10 जून से बहराइच में महाराज सुहेलदेव के सम्मान में मेला आयोजित होना है। राजभर ने कहा कि अब प्रदेश में लुटेरों नहीं, बल्कि देश के वीरों का सम्मान होगा।

गौरतलब है कि 5 अप्रैल को भारतेन्दु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महाराज सुहेलदेव की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया था। इस पूरे मामले ने अब प्रदेश की राजनीति को और गरमा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed