सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padma awards announced, Padma Vibhushan to Dharmendra, Padma Bhushan to Shibu Soren... Padma Shri to Rohit Sha

पद्म पुस्कारों का एलान: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, रोहित को पद्म श्री; देखें सूची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 25 Jan 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Padma Awards 2026 List: 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई है। कुल 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है। जानिए किन-किन हस्तियों को पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। 

Padma awards announced, Padma Vibhushan to Dharmendra, Padma Bhushan to Shibu Soren... Padma Shri to Rohit Sha
अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण और शिबू सोरेन पद्म भूषण सम्मान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।
Trending Videos


19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान
कुल 131 पद्म पुरस्कार की सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता वी. एस. अच्युतानंदन व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को वर्ष 2026 के लिए देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। लोक कार्यों के क्षेत्र में योगदान के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के. टी. थॉमस, कला के क्षेत्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात गायिका और वायलिन वादक एन. राजम, तथा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में वरिष्ठ मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण (5)
  1. धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला (महाराष्ट्र)
  2. के. टी. थॉमस- लोक कार्य (केरल)
  3. एन. राजम -कला (उत्तर प्रदेश)
  4. पी. नारायणन -साहित्य एवं शिक्षा (केरल)
  5. वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) लोक कार्य (केरल)

पद्म भूषण पाने वालों में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मशहूर अभिनेता मम्मूटी और उद्योगपति-बैंकर उदय कोटक प्रमुख हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन और भाजपा नेता वी. के. मल्होत्रा को भी पद्म भूषण दिया गया है।

वहीं अभिनेता और हास्य कलाकार सतीश शाह को पद्म श्री से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। टेनिस जगत के दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं क्रिकेटर रोहित शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एम. जगदीश कुमार, प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति तथा अभिनेता आर. माधवन और प्रोसेनजीत चटर्जी भी पद्म श्री से सम्मानित होने वालों में शामिल हैं।

पद्म भूषण (13)
पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में कला, चिकित्सा, लोक कार्य, सामाजिक कार्य, व्यापार और खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-
  • अल्का याज्ञनिक- कला (महाराष्ट्र)
  • भगत सिंह कोश्यारी- लोक कार्य (उत्तराखंड)
  • डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- चिकित्सा (तमिलनाडु)
  • मम्मूटी- कला (केरल)
  • डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला (महाराष्ट्र)
  • एस. के. एम. माइलानंदन- सामाजिक कार्य (तमिलनाडु)
  • शतावधानी आर. गणेश- कला (कर्नाटक)
  • शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- लोक कार्य (झारखंड)
  • उदय कोटक-व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)
  • वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)- लोक कार्य (दिल्ली)
  • वेल्लापल्ली नटेशन- लोक कार्य (केरल)
  • विजय अमृतराज- खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)
ये भी पढ़ें: Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का एलान; धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, पूर्व CM शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान

मालूम हो कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री होता है।  बता दें कि पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, जबकि पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। 

 वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed