फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan rejects first draft of IMF bailout package

पाक ने आईएमएफ बेलआउट पैकेज के पहले मसौदे को किया खारिज

Sun, 12 May 2019 05:50 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 12 May 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Pakistan rejects first draft of IMF bailout package
Imran Khan
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने शनिवार को कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने बेलआउट के पहले मसौदे को खारिज कर दिया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ वार्ता जारी है। जियो टीवी के मुताबिक, वार्ता को 10 मई को खत्म किया जाएगा। साथ ही परिणाम तक पहुंचने के लिए जरूरी समयसीमा तक वार्ता जारी रहेगी। वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि आईएमएफ के साथ हमारी चर्चा में काफी बेहतर बातचीत हुई है। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबरों की मानें तो, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लोगों पर कर बोझ डालने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इससे दोनों पक्षों के बीच जारी बातचीत ठहराव के कगार पर पहुंच गई है। आईएमएफ दल के प्रमुख अर्नेस्टो रीगो अभी इस्लामाबाद में ही हैं। पाकिस्तान को आईएमएफ से तीन साल के लिए करीब 6.50 अरब डॉलर का राहत पैकेज मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता खाकान हसन नजीब के हवाले से कहा, ‘हमने यहां आए आईएमएफ दल के साथ बातचीत में अच्छी प्रगति की है। परामर्श सप्ताहांत पर भी जारी रहेगा।’ वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार आईएमएफ के साथ अभी तक हुई बातचीत प्रमुख रूप से तीन ऐसे मुद्दे हैं जिनके कारण बातचीत का निष्कर्ष नहीं निकल सका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed