सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Terrorist attack fails in Khyber Pakhtunkhwa nine terrorists killed in encounter

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला विफल, सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ में नौ आतंकवादी डेर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Fri, 15 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में नौ संदिग्ध आतंकवादी और चार सुरक्षाकर्मी मारे गए। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली।

Pakistan Terrorist attack fails in Khyber Pakhtunkhwa nine terrorists killed in encounter
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ में नौ संदिग्ध आतंकवादी और चार सुरक्षाकर्मी मारे गए। अधिकारियों के अनुसार यह घटना गुरुवार देर रात बाजौर जिले में हुई, जब हथियारबंद आतंकियों के एक समूह ने मीना और इनायत कलाय क्षेत्रों में सुरक्षा चौकियों पर हमला कर दिया।

Trending Videos

जिला प्रशासन के मुताबिक सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान नौ संदिग्ध आतंकवादी मौके पर ढेर हो गए, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया, ताकि फरार आतंकियों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र लंबे समय से आतंकी हिंसा, अफगानिस्तान से घुसपैठ और सैन्य अभियानों के कारण अशांति का केंद्र बना हुआ है। पहाड़ी भूभाग और खुली सीमाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए लगातार चुनौती बनी हुई हैं।

बीते एक वर्ष में इस क्षेत्र में आतंकी घटनाओं में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज की वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वर्ष 2024 में जहां कुल 1,620 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 2,331 तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed