सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Budget Session Highlights Lok Sabhha Rajya Sabha Question hr Govt Reply Bills and other discussions

Parliament Highlights: लोकसभा स्पीकर को क्यों हुए नाराज, संसद में चौथे दिन की कार्यवाही में क्या कुछ हुआ?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Parliament Highlights: संसद में आज (02 फरवरी) बजट सत्र का चौथा दिन है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इसके पहले केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रस्ताव सदन में रखा। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 18 घंटे तय हैं। ऐसे में जानिए आज संसद में चौथे दिन की कार्यवाही में क्या कुछ हुआ?

Parliament Budget Session Highlights Lok Sabhha Rajya Sabha Question hr Govt Reply Bills and other discussions
संसद की फाइल तस्वीर - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया, जिसके बाद पर चर्चा की शुरुआत हुई। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं राज्यसभा में इस विषय पर 16 घंटे की चर्चा होगी।
Trending Videos


मंत्रियों और सांसदों से स्पीकर की अपील
इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से अपने सवाल छोटे रखने की अपील की और मंत्रियों से भी सवाल-जवाब के दौरान छोटे जवाब देने को कहा, ताकि अधिक मुद्दों पर बात हो सके। उनकी यह बात तब आई जब श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सवाल-जवाब के दौरान एक पूरक सवाल का जवाब पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कोई नियमों के खिलाफ जाएगा तो वह दखल देंगे'
इस दौरान बिरला ने कहा, "सदस्यों को छोटे सवाल पूछने चाहिए और मंत्रियों को भी छोटे जवाब देने चाहिए। ताकि ज्यादा सवालों पर बात हो सके।" स्पीकर ने सदन को यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई नियमों के खिलाफ जाएगा तो वह दखल देंगे। प्रश्नकाल खत्म होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सर्तक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरी बात को ध्यान से सुने और फिर उसके बाद ही हां या ना कहें।

(सदन की जारी कार्यवाही के साथ खबर लगातार अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed