सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi In Lok Sabha Motion of thanks on Prez Murmu address Ex Army Chief Naravane book and other issues

लोकसभा: राहुल ने कहा- चीन के चार टैंक डोकलाम आ रहे थे; राजनाथ बोले- जिस किताब का आप जिक्र कर रहे, वह अप्रकाशित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Rahul Gandhi In Lok Sabha: लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की गई। विपक्ष की तरफ से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चर्चा में भाग लिया। उनके वक्तव्य की शुरुआत में सत्तापक्ष ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। राहुल के वक्तव्य पर संसद में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने दो-तीन लाइन के बाद पूर्व सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे की किताब का जिक्र किया। इसमें डोकलाम और चीन का उल्लेख था।

Rahul Gandhi In Lok Sabha Motion of thanks on Prez Murmu address Ex Army Chief Naravane book and other issues
राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे की किताब का उल्लेख किया, जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। स्पीकर ओम बिरला ने भी सदन की परंपरा और नियमों का उल्लेख करते हुए राहुल को आगाह किया कि लोकसभा में ऐसे किसी भी तथ्य का उल्लेख नहीं किया जा सकता, जिसका प्रकाशन नहीं हुआ है। राहुल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।
Trending Videos


इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आपत्ति जताई और कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह ना करें। राहुल गांधी ने सदन में एक अप्रकाशित किताब के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है। जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से नियमों का पालन करने की अपील की। ओम बिरला ने कहा कि नियमों और परंपरा से संसद चलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल गांधी के बोलते ही संसद में हंगामा 
दरअसल, लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी के भाषण के शुरू होते ही हंगामा हो गया। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब है। आप सब ध्यान से सुनें कि मैं क्या पढ़ रहा हूं? इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं। बस इसी के साथ संसद में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।

'चार चीनी टैंक डोकलाम में भारत की तरफ आ रहे थे'
राहुल गांधी ने अपने भाषण में फिर आगे कहा कि चार चीनी टैंक डोकलाम में भारत की धरती पर आ रहे थे। वो 100 मीटर ही दूर थे। राहुल के बस इतना बोलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई और अपनी सीट से खड़े होकर हस्तक्षेप किया और बोले कि अप्रकाशित पुस्तक का सदन में जिक्र नहीं किया जाता। उन्होंने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी आपत्ति जताई और कहा कि किसी भी अप्रकाशित किताब का संसद में हवाला नहीं दिया सकता। 



राहुल के समर्थन में आए अखिलेश

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) वह किताब सदन के सामने पेश करें, जिससे वह कोट कर रहे हैं, क्योंकि जिस किताब का वह जिक्र कर रहे हैं, वह पब्लिश नहीं हुई है।" इसके बाद चीन के संदर्भ में बोल रहे राहुल गांधी के समर्थन में बोलते हुए सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, 'चीन से जुड़ा मामला बहुत संवेदनशील है। लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए।'

इस बीच लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, 'स्पीकर ने फैसला दिया है कि मैगजीन या अखबारों के आर्टिकल को सदन में कोट नहीं किया जा सकता। सदन में बहस कानूनों के हिसाब से होनी चाहिए।'

राहुल गांधी को स्पीकर ने टोका, दी नसीहत
इस दौरान सदन में जारी हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'विपक्ष के नेता के तौर पर आप सदन में आरोप लगा रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह सही नहीं है।' जिसके जवाब में  राहुल गांधी ने कहा, 'स्पीकर सर, आप ही बता दीजिए कि मुझे क्या बोलना चाहिए।'

जिस पर ओम बिरला ने जवाब दिया, 'मैं आपका सलाहकार नहीं हूं, लेकिन स्पीकर के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि सदन नियमों के अनुसार चले और चर्चा सिर्फ तय विषय पर ही हो।'


सरकार किस बात से घबरा रही: राहुल गांधी 
इस दौरान रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री की लगातार आपत्ति के बीच राहुल गांधी ने सरकार को घेरा और कहा कि आखिर सरकार किस बात से घबरा रही है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा, 'ये डरे हुए हैं, मुझे बोलने नहीं दे रहे। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कहते हैं कि ये आतंकवाद से लड़ते हैं। लेकिन एक कोट से डरते हैं। इसमें ऐसा क्या है जो इतना डर रहे हैं। घबरा रहे हैं। ये डरे नहीं हैं तो मुझे बोलने दें। वे डर क्यों रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: खेल के मैदान पर पाकिस्तान का दोमुंहा चरित्र: भारत के सियासी धुरंधरों ने PCB को लताड़ा, जानिए किसने क्या कहा?

दोपहर 3 बजे तक कार्यवाही की गई स्थगित
इसी के साथ लगातार आपत्ति जा रहे सत्तापक्ष के लोगों के बीच राहुल गांधी ने कहा, 'रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री हमारी पार्टी, पार्टी नेताओं और हमारे राष्ट्रवाद पर सवाल उठाते हैं। जिस पर अमित शाह ने कहा कि हमारी ओर से कभी भी आपकी (राहुल गांधी) पार्टी की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाए गए हैं। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी आपत्ति जताई और अगले स्पीकर अखिलेश यादव को बुलाया। इसी के साथ संसद की कार्यवाही को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed