सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Civic Bodies Shiv Sena claim for mayors in Than Kalyan Dombivali Ulhasnagar female candidate name

Maharashtra Civic Bodies: ठाणे-कल्याण-डोंबिवली-उल्हासनगर में मेयर पद पर शिवसेना का दावा, महिला प्रत्याशी नामित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नवीन पारमुवाल Updated Mon, 02 Feb 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवसेना ने एक बड़ा फैसला लेते हुए तीन प्रमुख नगर निगमों में महिला मेयर बनाने की घोषणा की है। खास बात यह है कि इन पदों पर महिला आरक्षण नहीं था, फिर भी पार्टी ने महिला नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

Maharashtra Civic Bodies Shiv Sena claim for mayors in Than Kalyan Dombivali Ulhasnagar female candidate name
एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Maharashtra Civic Bodies: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर नगर निगमों में मेयर पद के लिए महिला उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन पदों पर कोई आरक्षण नहीं है, फिर भी पार्टी ने महिलाओं पर भरोसा जताया है। एकनाथ शिंदे ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
Trending Videos


इन महिला नेताओं को मिलेगी कमान
एकनाथ शिंदे के कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया कि ठाणे नगर निगम में शर्मिला पिंपोलकर-गायकवाड को मेयर पद के लिए नामित किया जाएगा। वहीं, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में हर्षाली थाविल चौधरी और उल्हासनगर नगर निगम में अश्विनी निकम को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। यह इन नगर निगमों के इतिहास में पहली बार होगा जब बिना आरक्षण के कोई महिला मेयर का पद संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण से आगे बढ़कर मौका देने की पहल
पार्टी ने कहा कि यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है, ताकि अनिवार्य कोटे से आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके। बयान में कहा गया, "महिलाओं को आरक्षण का इंतजार किए बिना उनकी क्षमता और नेतृत्व के आधार पर अवसर मिलने चाहिए।" शिवसेना ने यह भी कहा कि जब इन पदों पर किसी तरह का आरक्षण नहीं था, तो पुरुष मेयर चुने जाने की अटकलें थीं, लेकिन पार्टी ने अपनी बहनों पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में बनेगा अजित पवार का स्मारक; ठाणे में आरोपी पुलिस लॉकअप से फरार

श्रीकांत शिंदे ने की थी वकालत
बयान के अनुसार, कल्याण से शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने इस बात की वकालत की थी कि सक्षम महिला पार्षदों को शीर्ष नागरिक पद के लिए मौका दिया जाना चाहिए। उनके प्रस्ताव को एकनाथ शिंदे ने मंजूरी दी। पार्टी ने यह भी बताया कि बृहन्मुंबई नगर पालिका में शिवसेना के 29 पार्षदों में से 19 महिलाएं हैं। बीएमसी चुनाव में उतारे गए 90 उम्मीदवारों में से 63 महिलाएं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed