{"_id":"6a7aa5b88d4456667c0f4024","slug":"parliament-protest-opposition-makar-dwar-floor-leaders-meeting-strategy-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद: मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगा इंडिया ब्लॉक, विपक्षी सांसदों की बैठक थोड़ी देर में; क्या है तैयारी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद: मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगा इंडिया ब्लॉक, विपक्षी सांसदों की बैठक थोड़ी देर में; क्या है तैयारी?
Tue, 11 Aug 2026 10:02 AM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:02 AM IST
सार
दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की कथित कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष आज मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगा। साथ ही, संसद में रणनीति को लेकर विपक्षी नेताओं की बैठक भी होगी। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करते विपक्षी सांसद
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षी दलों के सांसद आज सुबह साढ़े 10 बजे संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ये सांसद दिल्ली में छात्रों के हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर भी संसद में चर्चा की भी मांग कर रहे हैं।
संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। इस बीच, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब जब गृह मंत्री अमित शाह उनके उठाए सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो राहुल गांधी को संसद से 'भागना' नहीं चाहिए।
रिजिजू की यह टिप्पणी प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी टकराव के बीच आई है।
इस मुद्दे को लेकर संसद में बार-बार हंगामा हुआ है। विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है। वहीं, राहुल गांधी अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं। अब सरकार ने इस मुद्दे पर बहस की पेशकश की है। गृह मंत्री अमित शाह इस पर जवाब देने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
रिजिजू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी कई दिनों से अमित शाह से जवाब मांग रहे थे। अब जब अमित शाह सवालों का विस्तार से जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो कांग्रेस नेता को संसद में मौजूद रहकर चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए।
रिजिजू ने कहा, राहुल गांधी कई दिनों से गृह मंत्री अमित शाह जी से जवाब मांग रहे थे। अब जब गृह मंत्री हर मुद्दे पर विस्तार से जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो उन्हें भागना नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी से कई बार कहा है कि वह संसद में सीधे अमित शाह का सामना करें। साथ ही, जिन मुद्दों पर उन्हें जवाब चाहिए, उन्हें सदन के पटल पर उठाएं।
इससे पहले सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमित शाह पर अपना हमला और तेज कर दिया था। उन्होंने मांग की थी कि केंद्रीय गृह मंत्री बताएं कि दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की अनुमति किसने दी थी।
ये भी पढ़ें: कोयला आवंटन मामले में मनमोहन सिंह बेदाग: सोनिया गांधी बोलीं- सबसे प्रभावशाली पीएम के तौर पर याद रखेगा इतिहास
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष सीधे यह जवाब चाहता है कि पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इसमें किसी की जिम्मेदारी थी या यह लापरवाही थी।
राहुल गांधी ने कहा, अमित शाह में संसद में आकर हमारे सामने खड़े होने का साहस नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जानना चाहता है कि पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया था। अगर यह आदेश अमित शाह ने नहीं दिया था, तो गृह मंत्रालय में किसने इसकी मंजूरी दी थी।
विपक्षी दलों के सदन के नेताओं की बैठक
संसद की कार्यवाही को लेकर रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों के सदन के नेताओं की मंगलवार सुबह 10 बजे बैठक होगी। यह बैठक संसद में राज्यसभा के विपक्ष के नेता के कार्यालय में होगी। इसमें सदन की कार्यवाही को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी और उसे तय किया जाएगा।