फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament ravi kishan mock opposition over protest on adani case rahul gandhi sambhal case

Parliament: 'ये पेड़ पर लटक जाएं, तांडव करें, कुछ नहीं होगा', अदाणी पर विपक्ष के प्रदर्शन पर रवि किशन का तंज

Thu, 05 Dec 2024 01:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Dec 2024 01:12 PM IST
सार

रवि किशन ने कहा कि 'राहुल गांधी कल किसी को बोले बगैर चले गए। अखिलेश यादव को बोला गया, यहां रुकिए, वो यहां बैठे इंतजार कर रहे थे और राहुल गांधी खुद गाड़ी में बैठकर संभल निकल लिए।'

विज्ञापन
parliament ravi kishan mock opposition over protest on adani case rahul gandhi sambhal case
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अदाणी मामले पर विपक्ष लगातार संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। साथ ही संसद परिसर में विपक्षी पार्टियों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। गुरुवार को भी राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। जब इसे लेकर भाजपा सांसद रवि किशन से सवाल किया गया तो उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ये कितना भी विरोध प्रदर्शन कर लें, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा। ये लोग लगातार चुनाव हार रहे हैं और उसकी की पीड़ा झलक रही है। 
विज्ञापन


विपक्ष पर भाजपा सांसद रवि किशन का तंज
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि 'ये लोग इसी सदन पर उल्टा लटक जाएं, पेड़ पर लटक जाएं। इससे कुछ नहीं होगा। हरियाणा हार चुके हैं, महाराष्ट्र ऐतिहासिक हारे हैं। इसी तरह हर जगह हारते जाएंगे। ये हार की पीड़ा है। हम तो चाह रहे हैं कि ये लोग यहां नाचें, तांडव करें, लेकिन चुनाव हारते जाएं।' राहुल गांधी के संभल जाने की कोशिश और उसे लेकर हुए हंगामे पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि 'राहुल गांधी कल किसी को बोले बगैर चले गए। अखिलेश यादव को बोला गया, यहां रुकिए, वो यहां बैठे इंतजार कर रहे थे और राहुल गांधी खुद गाड़ी में बैठकर संभल निकल लिए। विपक्ष में एक दूसरे से लंबी लकीर खींचने की कोशिश चल रही है। अब अखिलेश यादव भी समझ गए हैं कि उनकी क्या मानसिकता है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'2017 का उत्तर प्रदेश बदल गया है'
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई वाले बयान पर रवि किशन ने कहा कि 'अपराधी को कोई छोड़ता है क्या? आपको लगता है योगी जी छोड़ेंगे। अब आप समाज को डरा नहीं सकते। समाज को डराने वाला वक्त गया। 2017 का उत्तर प्रदेश अब बदल चुका है। जो भी अपराधी मां-बेटी को डराएगा, उसे जेल जाना होगा। हम तो मांग करते हैं कि जो भी अपराधी रेलों को डीरेल करने की साजिश रच रहे हैं, उन्हे आतंकवादी घोषित कर देना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed