फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   blast at firecracker factory in Bengal's South 24 Parganas district

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में पटाखा फैक्टरी में धमाका, पांच लोगों के घायल होने की खबर; पुलिस ने क्या कहा?

Thu, 20 Aug 2026 02:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Aug 2026 02:25 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद आग लग गई और पांच लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के वाहन और कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। अब जांच में हादसे की वजह के साथ लाइसेंस और सुरक्षा नियमों की भी पड़ताल होगी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
blast at firecracker factory in Bengal's South 24 Parganas district
पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गुरुवार को पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका दोपहर के समय चंपाहाटी इलाके की फैक्ट्री में हुआ। धमाके के बाद फैक्टरी में आग लग गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने फैक्टरी को आग की लपटों में घिरा देखा। वहां से घना धुआं निकल रहा था। अधिकारी ने कहा, धमाके में पांच लोग घायल हुए हैं। दमकल की एक टीम मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का दावा- पीएम मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई; कांग्रेस को क्या सलाह दी?

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इसका मकसद धमाके की सही वजह पता करना और यह जांचना है कि फैक्टरी के पास जरूरी लाइसेंस था या नहीं और वहां सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed