फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Update 20th Aug Odisha Taxi Voilence Telangana Murder North East West South Politics Crime other News

Updates: ओडिशा में टैक्सी चालकों की हड़ताल के दौरान हिंसा, पुलिस पर पथराव; तेलंगाना में प्राचार्य की हत्या

Thu, 20 Aug 2026 08:05 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 20 Aug 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
National Update 20th Aug Odisha Taxi Voilence Telangana Murder North East West South Politics Crime other News
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा की राजधानी भुवनेशनवर में एप आधारित राइड-हेलिंग सेवाओं के चालकों की हड़ताल बुधवार को हिंसक हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर पथराव किया। उन्होंने पुलिस वैन और सरकारी अमा बसों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने बताया कि कम से कम 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 80 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ऑनलाइन वाहन एग्रीगेटर से जुड़े चालकों और बाइक सवारों ने 17 अगस्त को काम बंद हड़ताल शुरू की थी। उनकी सात सूत्री मांगों में किराया वृद्धि, आवेदन शुल्क में कमी और सामाजिक सुरक्षा शामिल है। बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राज महल स्क्वायर से रैली निकाली। उन्होंने महात्मा गांधी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने के लिए कहा। इसके बाद कथित तौर पर वे हिंसक हो गए और पथराव किया।

विज्ञापन


प्रशासन की कार्रवाई और सरकार का रुख क्या?
कटक-भुवनेश्वर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरसिंगा भोल ने बताया कि कैपिटल पुलिस स्टेशन के प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त जगमोहन मीना ने कहा कि करीब 80 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। विरोध स्थल पर खड़े सभी वाहन जब्त कर लिए गए हैं। परिवहन प्राधिकरण ने जब्त वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की है। परिवहन मंत्री बिभूति भूषण जेना ने कहा कि सरकार ऑनलाइन कैब और बाइक राइड ऑपरेटरों के लिए दर चार्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन


तेलंगाना: 10वीं के छात्र ने प्राचार्य को 27 चाकू मारे
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने चोरी के इरादे से घर में घुसकर स्कूल की प्राचार्य कल्लू रूपा रेड्डी (50) की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में 16 साल के दो छात्रों को पकड़ा है। घटना 11 अगस्त की है। रूपा रेड्डी का शव 12 अगस्त की सुबह कोंडामल्लेपल्ली मंडल स्थित उनके घर में मिला था। नलगोंडा के एसपी शरतचंद्र पवार ने बुधवार को बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 80 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। रूपा रेड्डी ने फोन पर अपनी मौसी से बातचीत के दौरान बाबू शब्द कहा था। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के उन पांच छात्रों पर ध्यान दिया, जो लगातार अनुपस्थित थे। दो छात्रों के हाल में ज्यादा पैसे खर्च करने और पार्टियां देने की जानकारी मिली। इनमें से एक के पास 1.54 लाख रुपये और आईफोन मिला। नोटों पर खून के निशान थे। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया। पुलिस के अनुसार छात्र ने चोरी के दौरान पहचान लिए जाने के डर से रूपा रेड्डी पर 27 बार चाकू से वार किए। उसके साथी ने बाहर निगरानी की। पुलिस ने नकदी, आईफोन और रूपा रेड्डी का फोन बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed