फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed

Top News: सुप्रीम कोर्ट आज बताएगा उद्योग की परिभाषा, चीनी कारोबारियों के स्टॉक पर सीमा; नागरिकता नियम भी बदले

Thu, 20 Aug 2026 06:34 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 20 Aug 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश और दुनिया में आज कई बड़ी खबरें चर्चा में हैं। केंद्र सरकार ने हर महीने 10 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करने वाले डीलरों के लिए 15 दिन की स्टॉक सीमा तय की है, जो 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगी। सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नागरिकता देने के अधिकार में भी बदलाव किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ उद्योग की कानूनी परिभाषा पर फैसला सुनाएगी। कश्मीर को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के श्रीनगर दौरे और उनकी टिप्पणी से जुड़े घटनाक्रम भी अहम हैं। पाकिस्तान ने गोर की कश्मीर संबंधी टिप्पणी पर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है। केन्या में सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई है, जिनमें पांच अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। दिल्ली में सीएनजी सिलिंडरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। श्रावस्ती एनकाउंटर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में पूर्व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान अमित श्योराण को गिरफ्तार किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेइडी ओवरटन को एफडीए आयुक्त के पद के लिए नामित किया है। पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है। मनोरंजन जगत में सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 17 साल पुरानी मुलाकात का किस्सा साझा किया है। खेल में ईस्ट बंगाल ने एससी दिल्ली को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली है। आइए, देश-विदेश की अहम खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं...
विज्ञापन

Sugar Stock Limit: चीनी कारोबारी 15+ दिन का स्टॉक नहीं रख सकेंगे, त्योहार से पहले सरकार की सख्ती का कारण क्या?

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
चीनी उत्पादन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
भारत सरकार ने 10 मीट्रिक टन से अधिक मासिक चीनी इस्तेमाल करने वाले डीलरों के लिए स्टॉक सीमा तय की है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार ऐसे डीलर 15 दिनों से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। यह आदेश 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगा। अगस्त से नवंबर के बीच गणेश चतुर्थी, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के कारण चीनी की मांग बढ़ती है। इस दौरान बिस्कुट और कन्फेक्शनरी कंपनियां पहले से स्टॉक बढ़ाती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव: सीमावर्ती राज्यों के डीएम को मिला नागरिकता देने का अधिकार, क्या है नियम?

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
नागरिकता पाने वालों के लिए नया नियम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार ने नागरिकता से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए कुछ सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों को नागरिकता देने का अधिकार दिया है। नए नियमों के तहत गुजरात, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रहने वाले पात्र आवेदकों की नागरिकता संबंधी अर्जियों पर जिलाधिकारी फैसला कर सकेंगे। असम और त्रिपुरा में यह व्यवस्था जनजातीय क्षेत्रों को छोड़कर लागू होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट आज बताएगा उद्योग की परिभाषा, CJI की अध्यक्षता वाली नौ जजों की पीठ के फैसले पर नजर

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
उद्योग की परिभाषा पर आज बड़ा फैसला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ बृहस्पतिवार को उद्योग की कानूनी परिभाषा से जुड़े अहम मामले में फैसला सुनाएगी। यह विवाद औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत उद्योग शब्द के अर्थ से जुड़ा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने 19 मार्च को मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस फैसले का असर पुराने कानून के तहत लंबित और मौजूदा विवादों पर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Gor Effect: ट्रेवल एडवाइजरी से बदलेगा कश्मीर का नैरेटिव, अमेरिकी राजदूत के दौरे में छिपे बड़े कूटनीतिक संकेत

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
कश्मीर पर टिप्पणी से बौखलाया पाकिस्तान - फोटो : Amar Ujala Graphics
जम्मू-कश्मीर को लेकर अमेरिका की वर्षों पुरानी सुरक्षा धारणा में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए विशेष दूत सर्जियो गोर का श्रीनगर दौरा और अमेरिकी ट्रेवल एडवाइजरी की समीक्षा के संकेत महज पर्यटन से जुड़ा मामला नहीं है। इसके पीछे कश्मीर की सुरक्षा स्थिति, भारत-अमेरिका संबंध और दक्षिण एशिया में बदलते रणनीतिक समीकरण की एक बड़ी तस्वीर भी उभरती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

ये भी पढ़ें- Pakistan: कश्मीर पर सर्जियो गोर की टिप्पणी से तिलमिलाया पाकिस्तान, अमेरिकी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
 

Kenya Helicopter Crash: सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच अमेरिकी समेत सात लोगों की मौत

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
हेलीकॉप्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केन्या के उत्तरी हिस्से में बुधवार सुबह सफारी के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, मृतकों में पांच अमेरिकी नागरिक शामिल थे। हेलीकॉप्टर सुबह 9:13 बजे लॉइसाबा कंजरवेंसी से साम्बुरु काउंटी के इवासो न्यिरो इलाके की ओर जा रहा था।  पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Delhi: सीएनजी सिलिंडरों में जुगाड़ से खतरा, टेस्टिंग से लेकर ओवरफिलिंग तक लापरवाही; धमाके से सवालों का विस्फोट

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
1 - फोटो : अमर उजाला
टीकरी मेट्रो स्टेशन के पास सीएनजी पंप पर हुए भीषण ब्लास्ट ने ट्रांसपोर्ट कंपनियों की लापरवाही पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया है कि कई ट्रांसपोर्टर खर्च बचाने के लिए सीएनजी सिलिंडरों का समय पर हाइड्रो टेस्ट नहीं कराते। इतना ही नहीं, कुछ कैंटर और ट्रकों में स्वीकृत संख्या से अधिक सिलिंडर लगाए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Lucknow: श्रावस्ती एनकाउंटर पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, पुलिस की कहानी पर गंभीर सवाल; सीबीआई जांच के आदेश

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में पिछले साल मई में हुए एक पुलिस एनकाउंटर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने पुलिस की कहानी पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

MP: सातवीं के छात्र की हरकत से छह छात्राओं ने पीना पड़ी पेशाब, प्राचार्य बोले- मुंह खराब हो गया तो टॉफी खा लो

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
गुना के एक स्कूल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। - फोटो : अमर उजाला
गुना जिले के आरोन ब्लॉक अंतर्गत घटावदा गांव के शासकीय स्कूल में सोमवार को हुई एक शर्मनाक घटना ने पूरे शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है। यहां सातवीं कक्षा के एक छात्र की घिनौनी शरारत की वजह से 6 छात्राओं को दूषित पानी पीना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Drug Smuggler Arrested: नशा तस्करी में राष्ट्रीय स्तर का पूर्व पहलवान श्योराण गिरफ्तार, दिल्ली में दबोचा गया

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
1 - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान अमित श्योराण को ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार किया है। वह झारखंड के धुर्वा (तुपुदाना) थाने के एनडीपीए के मामले में वांछित था। आरोपी को 6 दिसंबर 2023 को अपराधी घोषित किया गया था। हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले अमित श्योराण (31) को मंगलवार रात उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

US: कौन हैं अमेरिका की FDA प्रमुख बनने जा रहीं हेइडी ओवरटन? ट्रंप ने किया नामित, विवादों से भी रहा है नाता

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
हेइडी ओवरटन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. हेइडी ओवरटन को खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी FDA का अगला आयुक्त बनाने के लिए नामित किया है। अगर अमेरिकी सीनेट उनकी नियुक्ति को मंजूरी देती है, तो वह इस बेहद महत्वपूर्ण संस्था की जिम्मेदारी संभालेंगी। FDA अमेरिका में दवाओं, वैक्सीन, चिकित्सा उपकरणों और खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और नियमन से जुड़े बड़े फैसले करता है। ओवरटन फिलहाल व्हाइट हाउस के घरेलू नीति परिषद में उपनिदेशक के पद पर हैं और ट्रंप प्रशासन की स्वास्थ्य नीतियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Congress: राहुल गांधी को माननी होंगी 30 शर्तें; पुणे में 'छात्रों की गूंज' के लिए कितने नियम, पुलिस क्या बोली?

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
किन परिस्थितियों में कार्यक्रम की अनुमति रद्द हो सकती है? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 22 अगस्त को पुणे के आरटीओ चौक के पास स्थित एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में होगा। पुलिस ने शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक कार्यक्रम की अनुमति दी है। पुलिस के अनुसार, इसमें करीब 8,000 से 10,000 लोगों के जुटने का अनुमान है। कार्यक्रम खास तौर पर छात्राओं के लिए रखा गया है, जिसमें शिक्षा, सुरक्षा, समानता, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के अवसरों जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

सुभाष घई ने याद की प्रधानमंत्री मोदी से 17 साल पुरानी मुलाकात; एयरपोर्ट के पास मांगी थी जमीन; मिला था ये जवाब

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
सुभाष घई-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम@subhashghai1, @narendramodi
सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक पुराना किस्सा याद किया है। यह उस मुलाकात के दौरान का किस्सा है, जब पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता भर नहीं थी, बल्कि इसने सुभाष घई की यादों में एक शानदार शख्सियत के रूप में प्रधानमंत्री मोदी को हमेशा के लिए दर्ज कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Durand Cup: ईस्ट बंगाल फाइनल में, पेनाल्टी शूटआउट में एससी दिल्ली को हराया; खिताबी मैच में किससे होगी भिड़ंत?

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला
ईस्ट बंगाल एफसी ने रोमांचक मुकाबले में एससी दिल्ली को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली। बुधवार को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए पहले सेमीफाइनल में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

मौसम का हाल: दिल्ली-UP से उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन-बाढ़ का भी कहर; IMD के अनुमान में क्या?

top news headlines 20th august Supreme Court to Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
कई राज्यों में मौसम की मार - फोटो : एएनआई
दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कहर बनकर टूट रहा है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड में ज्यादातर जगहों पर गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भारी बारिश के बीच बादल फटा। भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में जगह-जगह भूस्खलन होने से कई मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed