फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Pakistan Relations Security perimeter outside Pakistan High Commission Delhi removed what is the reason

India-PAK Relations: दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाया गया, कार्रवाई की वजह क्या?

Thu, 20 Aug 2026 07:28 AM IST
ज्योति भास्कर एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 20 Aug 2026 07:28 AM IST
सार

दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटा दिया गया है। ये कार्रवाई क्यों की गई है, इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

विज्ञापन
India-Pakistan Relations Security perimeter outside Pakistan High Commission Delhi removed what is the reason
पाकिस्तानी उच्चायोग - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

भारत ने पाकिस्तान से जुड़े एक केंद्र पर सख्त कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाने का फैसला लिया है। हाई कमीशन के बाहर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उच्चायोग के बाहर बाड़े की तरह लगाया गया बाहरी सुरक्षा घेरा हटा दिया गया है। अधिकारियों ने ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स भी हटा दिए हैं। पहले इस डिप्लोमैटिक परिसर की सुरक्षा के कारण यहां घेरा बनाकर रखा गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन


भारत ने क्यों की ऐसी कार्रवाई?
पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाने की कार्रवाई क्यों की गई है, इस संबंध में भारत सरकार, दिल्ली पुलिस या किसी अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, ये बात जगजाहिर है कि भारत और पाकिस्तान के संबंध में तनाव लंबे समय से बरकरार है। पड़ोसी मुल्क के नेता और सैन्य अफसर अक्सर अपने बड़बोलेपन से रिश्तों की दरारों को और चौड़ा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूत को क्यों तलब किया?
वैश्विक मंच पर बेनकाब होने की बौखलाहट और पाकिस्तान की घटिया हरकतों से जुड़ी सबसे हालिया घटना अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे के बाद की है। चंद घंटे पहले की इस घटना से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक गोर की टिप्पणी से तिलिमिलाए पाकिस्तान ने अपने देश में अमेरिकी राजदूत को तलब कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed