{"_id":"62f000ac17aac835121358dc","slug":"partha-chatterjee-spent-the-night-sitting-on-the-toilet-commode-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBSSC Scam: पार्थ चटर्जी ने कमोड पर बैठकर बिताई रात, कैदियों ने की गाली-गलौज!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WBSSC Scam: पार्थ चटर्जी ने कमोड पर बैठकर बिताई रात, कैदियों ने की गाली-गलौज!
Mon, 08 Aug 2022 04:47 AM IST
Jeet Kumar
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 Aug 2022 04:47 AM IST
सार
जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल में पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को कैदियों के कई तरह के दुर्व्यहार का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जैसे ही वे कोठरी से बाहर निकल, अन्य कैदियों ने चोर-चोर के नारे लगाए।
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBSSC Scam: शिक्षक भर्ती घोटाला में जेल की हवा खा रहे बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को देखकर कैदियों ने भद्दी-भद्दी फब्तियां भी कसीं। खूब गाली-गलौच की और चोर-चोर के नारे लगाए। जेल सूत्रों के मुताबिक पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार रात कोठरी के शौचालय में बने कमोड पर बैठकर रात गुजारी। इस बीच जानकारी मिली है कि वे विधायक पद नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल में पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को कैदियों के कई तरह के दुर्व्यहार का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जैसे ही वे कोठरी से बाहर निकल, अन्य कैदियों ने चोर-चोर के नारे लगाए। उन्हें तरह-तरह के अपशब्दों का भी सामना करना पड़ा। कैदियों ने सीटी बजाकर उनका मजाक बनाया। शाम को भी कैदियों ने अर्पिता मुखर्जी का नाम लेकर फब्तियां कसीं। लेकिन पार्थ ने सब कुछ अनसुना कर दिया और सीधे सेल की ओर गए।
विज्ञापन
जेल सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को जब वे जेल पहुंचे तो वे जमीन पर बैठ रहे। क्योंकि उनका वजन काफी ज्यादा है, इसलिए वे ज्यादा देर तक जमीन पर बैठ नहीं सके और कोठरी के शौचालय में एक कमोड पर बैठकर रात गुजारी। सुबह उन्होंने जेल अधिकारियों से चारपाई के लिए गुहार लगाई। उनके अनुरोध पर एक चारपाई और तीन कंबल दिए गए। सुबह उन्हें अखबार भी दिए गए। इस बीच, पार्थ चटर्जी के कानूनी सलाहकारों की ओर से खबर मिली है कि पार्थ चटर्जी अभी विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वह विधायक बने रहना चाहते हैंं।
विज्ञापन