Live
सीजेपी प्रदर्शन LIVE: बंगलूरू के फ्रीडम पार्क से हुई शुरुआत; प्रकाश राज, ध्रुव राठी समेत मंच पर कौन-कौन मौजूद?
{"_id":"6ac73b526a55d0569f0d5578","slug":"people-s-court-in-bengaluru-dhruv-rathee-and-prakash-raj-spearhead-campaign-against-sir-slipper-protest-follow-2026-10-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"सीजेपी प्रदर्शन LIVE: बंगलूरू के फ्रीडम पार्क से हुई शुरुआत; प्रकाश राज, ध्रुव राठी समेत मंच पर कौन-कौन मौजूद?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 08 Oct 2026 01:20 PM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:20 PM IST
खास बातें
सीजेपी प्रदर्शन LIVE: बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में एसआईआर के खिलाफ ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ध्रुव राठी, प्रकाश राज और सीजेपी के नेता शामिल हो रहे हैं। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स...
विज्ञापन
सीजेपी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
01:59 PM, 08-Oct-2026
'एसआईआर को खत्म करना ही होगा'
बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य केवल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना नहीं है। अगर ज्ञानेश कुमार पद से हटते भी हैं, तो उनकी जगह किसी और की नियुक्ति हो जाएगी। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग एसआईआर प्रक्रिया को समाप्त करना है। दीपके ने यह भी कहा कि इसके बाद ज्ञानेश कुमार की भूमिका की जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।01:59 PM, 08-Oct-2026
एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर बरसे प्रकाश राज
सीजेपी की तरफ से आयोजित 'जन-अदालत' में अभिनेता प्रकाश राज ने एसआईआर के तहत मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीजेपी से लेकर आईसा तक कई संगठन इसी चिंता के चलते एक मंच पर आए हैं। प्रकाश राज ने इस पूरे मामले को केवल 'वोट चोरी' के मुद्दे तक सीमित न बताते हुए इसे उससे भी गंभीर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के जरिए चुनाव आयोग ने देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
01:55 PM, 08-Oct-2026
फ्रीडम पार्क में गूंजे 'ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो' के नारे
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन के दौरान 'एसआईआर रद्द करो' और 'ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो' जैसे नारे सुनाई दिए। कार्यक्रम में अभिनेता प्रकाश राज, यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिजीत दीपके समेत कई लोग मौजूद रहे। रैली और संबोधन के बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से 'चप्पल प्रोटेस्ट' किए जाने की घोषणा की गई।01:24 PM, 08-Oct-2026
'शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने की कोशिश कर रही सरकार'
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा भड़काने के उद्देश्य से देश के अलग-अलग हिस्सों से दक्षिणपंथी चरमपंथी समूहों को दिल्ली में जुटाया गया है। रांका ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी हिंसा का सहारा नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार पूरे घटनाक्रम पर देश की नजर रहेगी और मामला केवल दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा।
01:16 PM, 08-Oct-2026
'सीजेपी के वॉलंटियर्स को हिरासत में ले रही सरकार'
सीजेपी ने आरोप लगाया कि सरकार फिर से अपनी सस्ती चालों पर उतर आई है। दीपके ने कहा कि 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए देश भर में सीजेपी के वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया जा रहा है। लेकिन इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ेगा और समर्थन में और भी ज्यादा लोग बाहर आएंगे।01:16 PM, 08-Oct-2026
ध्रुव राठी ने भी वीडियो जारी कर दी कार्यक्रम में आने की जानकारी
प्रकाश राज ने एक वीडियो में बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ध्रुव राठी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने भी कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:15 PM, 08-Oct-2026
प्रकाश राज ने लोगों से की ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील
प्रकाश राज ने बुधवार को इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि ‘कॉकरेच जनरल पार्टी’ यानी कॉकरेच जनता पार्टी के नाम से आयोजित इस ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष, सौरव के साथ कई युवा संगठन और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्यभर से SIR से प्रभावित लोग भी अपनी बात रखने के लिए पहुंचेंगे। प्रकाश राज ने नागरिकों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और इसमें सभी नागरिकों को साथ आना चाहिए। उन्होंने लोगों से 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क पहुंचकर इस मुहिम का हिस्सा बनने को कहा।11:53 AM, 08-Oct-2026
सीजेपी प्रदर्शन LIVE: बंगलूरू के फ्रीडम पार्क से हुई शुरुआत; प्रकाश राज, ध्रुव राठी समेत मंच पर कौन-कौन मौजूद?
चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आज देश भर में विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में गुरुवार को चुनावी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ यानी जनता की अदालत लगी है। क्रॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी, अभिनेता प्रकाश राज इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।