{"_id":"6391bcbf701d9d39670fca70","slug":"peoples-journalist-isudan-gadhvi-fails-to-strike-chord-with-the-masses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Poll Results: अपनी ही सीट नहीं बचा पाए AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, भाजपा के अयार मुलुभाई ने हराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Poll Results: अपनी ही सीट नहीं बचा पाए AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, भाजपा के अयार मुलुभाई ने हराया
Thu, 08 Dec 2022 04:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 08 Dec 2022 04:07 PM IST
सार
राज्य में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। पत्रकार से नेता बने गढ़वी (40 वर्षीय) एक साल पहले जून 2021 में राजनीति में आए और राज्य में 27 साल के भाजपा शासन के बाद बदलाव की मांग करते हुए आप में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
इसुदान गढवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनावों में तस्वीर अब साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रिकॉर्ड जीत के सरकार बनाने जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) का सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला गलत साबित हुआ है। आप के खंभालिया सीट से उम्मीदवार इसुदान गढ़वी भी अपनी सीट को बचाने में असफल रहे। पार्टी के जनमत सर्वेक्षण में उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले थे और आप के सीएम फेस के रूप में उभरे थे।
विज्ञापन
गढ़वी भाजपा के अयार मुलुभाई हरदासभाई बेरा से हार गए। उन्हें आप नेता दस फीसदी ज्यादा वोट मिले। आप राज्य की 182 सीटों में सिर्फ पांच सीटों में ही आगे चल रही है। राज्य में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। पत्रकार से नेता बने गढ़वी (40 वर्षीय) एक साल पहले जून 2021 में राजनीति में आए और राज्य में 27 साल के भाजपा शासन के बाद बदलाव की मांग करते हुए आप में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। इस साल नवंबर में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था। आप ने लोगों से सोशल मीडिया, एसएमएस और ईमेल के जरिए मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के बारे में अपनी राय देने को कहा था। सत्तर फीसदी से ज्यादा उत्तरदाताओं ने गढ़वी के पक्ष में अपनी राय व्यक्त की थी।
विज्ञापन